Get App

Mahindra XUV700 की डिमांड नहीं हो रही धीमी, 3 लाख यूनिट की बिक्री का बनाया रिकॉर्ड, जानें कीमत और फीचर

Mahindra XUV700 को भारत में आए चार साल होने वाले हैं और कंपनी ने घोषणा की है कि इस मिड साइज एसयूवी कार ने 3 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि मार्च 2025 में XUV700 ने 2.5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया था। मतलब कंपनी को अगली 50,000 बिक्री पार करने में केवल चार महीने लगे।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 23, 2025 पर 4:02 PM
Mahindra XUV700 की डिमांड नहीं हो रही धीमी, 3 लाख यूनिट की बिक्री का बनाया रिकॉर्ड, जानें कीमत और फीचर
Mahindra XUV700 ने 3 लाख यूनिट की बिक्री का बनाया रिकॉर्ड

Mahindra XUV700 price : जिस हिसाब से Mahindra XUV700 की डिमांड है इसमें कोई शक नहीं है कि यह कंपनी की एक सफल पेशकश है। अगस्त 2021 में अपनी शुरुआत के बाद से ही इसे जबरदस्त बिक्री मिली है। अब XUV700 को भारत में आए चार साल होने वाले हैं और महिंद्रा ने घोषणा की है कि इस मिड साइज एसयूवी कार ने 3 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। आपको बता दें कि मार्च 2025 में XUV700 ने 2.5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया था। मतलब कंपनी को अगली 50,000 बिक्री पार करने में केवल चार महीने लगे।

कितनी है कीमत?

Mahindra XUV700 की एक्स-शोरूम कीमत 14 लाख 49 हजार रुपये से शुरू होकर 25 लाख 14 हजार रुपये तक जाती है। अगर आप इसका पेट्रोल वर्जन 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में लेना चाहते हैं, तो इसका सबसे किफायती विकल्प MX 7Str वेरिएंट है। इस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग 17 लाख रुपये तक पहुंचती है।

फीचर्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें