जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने रेंज रोवर इलेक्ट्रिक की लॉन्चिंग को टाल दिया है। पहले यह कार 2025 के अंत में लॉन्च होने वाली थी लेकिन अब इसे 2026 में पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने 62,000 वेटलिस्ट ग्राहकों को दी, जिनमें 400 ग्राहक भारत से हैं।
जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने रेंज रोवर इलेक्ट्रिक की लॉन्चिंग को टाल दिया है। पहले यह कार 2025 के अंत में लॉन्च होने वाली थी लेकिन अब इसे 2026 में पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने 62,000 वेटलिस्ट ग्राहकों को दी, जिनमें 400 ग्राहक भारत से हैं।
बता दें कि रेंज रोवर इलेक्ट्रिक, मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर पर निर्मित JLR की पहली ग्राउंड-अप ईवी है। जिसमें 118 kWh की बैटरी दी गई है। जो 542 bhp और 850 Nm का टॉर्क जनरेत करती है। जिसकी भारत में अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहनों पर पड़ेगा असर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस देरी का असर JLR के अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी पड़ सकता है। अप्रैल 2026 में प्रोडक्शन के लिए निर्धारित की गई इलेक्ट्रिक रेंज रोवर वेलार को और आगे स्थगित किया जा सकता है। वहीं, इलेक्ट्रिक डिफेंडर का प्रोडक्शन 2027 की शुरुआत में होना है।
इसके अलावा, जगुआर की रीब्रांडिंग का हिस्सा रहे दो इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मॉडल भी अब कई महीनों की देरी का सामना कर सकते हैं। पहला मॉडल, £1,00,000 की कीमत वाला इलेक्ट्रिक GT, जो Type 00 कॉन्सेप्ट पर आधारित है, अब अगस्त 2026 में प्रोडक्शन के लिए तैयार होगा। वहीं, दूसरे मॉडल का प्रोडक्शन दिसंबर 2027 में शुरू होने की उम्मीद है।
जेएलआर का यह फैसला कई चुनौतियों के बीच आया है, जिनमें जून 2025 को समाप्त होने वाली तिमाही में बिक्री में 15.1% की गिरावट भी शामिल है, जिसका एक कारण ट्रम्प प्रशासन द्वारा लगाए गए अमेरिकी टैरिफ भी हैं। जिसके कारण अमेरिकी निर्यात अस्थायी रूप से रुक गया था। वहीं, कंपनी ने लागत कम करने के लिए 500 ब्रिटिश प्रबंधकों के लिए एक स्वैच्छिक छंटनी योजना भी शुरू की है।
बिक्री में सुधार की उम्मीद
हालांकि, अमेरिका-ब्रिटेन के बीच सीमित व्यापार समझौते के लागू होने के बाद बिक्री में सुधार की उम्मीद है, जिससे पहले 1,00,000 निर्यातों पर 10 प्रतिशत कम टैरिफ मिलेगा। बता दें कि टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली JLR लगातार 10 तिमाहियों से मुनाफे में बनी हुई है।
JLR के प्रवक्ता ने दी जानकारी
JLR के एक प्रवक्ता ने गुणवत्ता के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, "2030 तक JLR अपने सभी लक्जरी ब्रांडों के इलेक्ट्रिक संस्करण बेचेगा। हमारी योजनाए बाजार की मांगों के अनुसार लचीली हैं, और डिजाइन, क्षमता और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करती हैं।"
रेंज रोवर इलेक्ट्रिक इन मानकों को पूरा करने के लिए कठोर परीक्षणों से गुजरना रही है, और जेएलआर इसे किसी भी रेंज रोवर मॉडल के लिए सबसे गहन परीक्षण कार्यक्रम बता रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।