Maruti Suzuki Baleno Facelift: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी, Maruti Suzuki India, इस समय कई मॉडलों के अपडेट पर काम कर रही है। इनमें Maruti Suzuki Baleno का फेसलिफ्ट मॉडल भी शामिल है, जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। Maruti Suzuki Baleno के Facelift मॉडल की स्पाई तस्वीरें Harsh VLOGS नामक YouTube चैनल शेयर की गई हैं, जिनमें इस प्रीमियम हैचबैक से जुड़ी कई अहम अपडेट्स सामने आई हैं। हालांकि टेस्टिंग मॉडल पूरी तरह से कवर (कैमोफ्लाज) किया गया है, लेकिन इसके बावजूद इसमें हुए बदलावों को समझना मुश्किल नहीं है।
बाहरी डिजाइन की बात करें तो, मारुति सुजुकी ने नए LED हेडलाइट्स और अपडेटेड ग्रिल के साथ फ्रंट को पूरी तरह से नया रूप दिया है। फ्रंट बंपर को भी नया डिजाइन दिया गया है। साइड प्रोफाइल लगभग पहले जैसा ही है, लेकिन नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। पीछे की तरफ, नए LED टेललाइट्स और एक नया बंपर दिया गया है।
हालांकि, इंटीरियर की तस्वीर बहुत साफ नहीं थी, लेकिन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूदा बलेनो में इस्तेमाल होने वाले सिस्टम जैसा ही लग रहा था। एयर कंडीशनिंग वेंट्स का डिजाइन भी पहले जैसा ही दिख रहा था। इसमें सनरूफ भी है। जैसे ही हमें इंटीरियर के बारे में और जानकारी मिलेगी, उसे आगे अपडेट किया जाएगा।
मौजूदा Baleno में 1.2 लीटर के-सीरीज डुअल-जेट डुअल-VVY पेट्रोल इंजन लगा है, जो 89.7 PS का अधिकतम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड या 5-स्पीड AMT (ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन) के साथ आता है। इसमें CNG का विकल्प भी है (77.5 PS और 98.5 Nm) जो 5-स्पीड MT के साथ उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, पेट्रोल MT का माइलेज 22.35 kmpl, पेट्रोल AMT का 22.94 kmpl और CNG MT का 30.61 kmpl है। हमें उम्मीद है कि Baleno Facelift में भी यही इंजन विकल्प बरकरार रहेंगे।
मौजूदा Baleno की कीमत 5.99 लाख रुपये से 9.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, लेकिन हमें उम्मीद है कि Baleno Facelift की कीमत थोड़ी अधिक होगी। Baleno Facelift की लॉन्च डेट अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है।
Maruti Suzuki Baleno का Facelift मॉडल Tata Altroz, Hyundai i20 और Toyota Glanza को टक्कर देना जारी रखेगा।