Maruti Suzuki Brezza Facelift: Maruti Suzuki Brezza भारतीय बाजार में 2022 से अपने मौजूदा रूप में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अब बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इस मॉडल को एक अपडेट की जरूरत महसूस हो रही है। ऐसा लग रहा है कि कंपनी भी इस जरूरत को समझ रही है और इसका एक नया फेसलिफ्ट वर्जन टेस्ट कर रही है। हाल ही में इसे भारत की सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान कैमुफ्लाज (ढके हुए) हालत में देखा गया है, जिससे इसके कुछ फीचर्स और बदलावों की जानकारी सामने आई है। आइए इन अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
