भारत में इस दिन लॉन्च होगी Maruti Suzuki e-Vitara, फीचर देखकर रह जाएंगे हैरान, जानें कीमत

Maruti Suzuki ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। इसे 3 सितंबर 2025 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Maruti Suzuki e- Vitara को 17-18 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसके टॉप स्पेक वेरिएंट की कीमत 25 लाख रुपये तक जा सकती है

अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 14:46
Story continues below Advertisement
Maruti Suzuki e-Vitara : भारतीय बाजार में अपनी दमदार पकड़ रखने वाली Maruti Suzuki अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। इसे 3 सितंबर 2025 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले मार्केट में इस इलेक्ट्रिक गाड़ी का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Maruti Suzuki e-Vitara : भारतीय बाजार में अपनी दमदार पकड़ रखने वाली Maruti Suzuki अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। इसे 3 सितंबर 2025 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले मार्केट में इस इलेक्ट्रिक गाड़ी का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Maruti Suzuki e-Vitara को कंपनी 10 कलर ऑप्शन में पेश करेगी। जिसमें 6 मोनो-टोन और 4 डुअल-टोन कलर शामिल हैं। मोनो-टोन ऑप्शन में Nexa Blue, Splendid Silver, Arctic White, Grandeur Grey, Bluish Black और Opulent Red जैसे कलर मिलेंगे।

Maruti e-Vitara में कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। जैसे LED हेडलाइट्स, DRLs और टेललैंप्स। SUV में 18-इंच व्हील्स और एक्टिव एयर वेंट ग्रिल जैसी सुविधाएं भी मिलने की संभावना है, जो न केवल लुक्स को बेहतर बनाती हैं बल्कि एयरोडायनामिक एफिशिएंसी को भी बढ़ाती हैं।

इसके अलावा, e-Vitara में पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और डिजिटल फीजर मिलने की उम्मीद है, जो इसे अंदर से भी काफी रिच और मॉडर्न फील देंगे। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है।

सेफ्टी की बात करें तो Maruti e-Vitara में लेवल 2 ADAS तकनीक दी जाएगी, जिसमें लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे। SUV में 7 एयरबैग दिए जाएंगे जिससे ड्राइवर और पैसेंजर दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। इसके अन्य सेफ्टी फीचर्स में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, टायर प्रेशर मॉनिटर, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स शामिल हैं।

Maruti Suzuki e- Vitara को 17 से 18 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसके टॉप स्पेक वेरिएंट की कीमत 25 लाख रुपये तक जा सकती है।