Get App

Maruti Suzuki का कार-एसयूवी मार्केट में घट रहा दबदबा, टाटा मोटर्स और ह्युंडई दे रही कड़ी टक्कर

टॉप 10 कारों की लिस्ट में बड़ा बदलाव दिख रहा है। इस लिस्ट में मारुति सुजुकी का दबदबा घट रहा है और प्रतिद्वंद्वी कंपनियों का बढ़ रहा है। 2021 में इस लिस्ट में मारुति सुजुकी के 8 मॉडल्स शामिल थे। नवंबर में यह संख्या घटकर 6 रह गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 4:51 PM
Maruti Suzuki का कार-एसयूवी मार्केट में घट रहा दबदबा, टाटा मोटर्स और ह्युंडई दे रही कड़ी टक्कर
जनवरी से नवंबर के दौरान ह्युंडई की क्रेटा दूसरे पायदान और टाटा मोटर्स की नेक्सॉन तीसरे पायदान पर बनी रही।

इंडिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों की लिस्ट में बड़ा बदलाव दिख रहा है। इस लिस्ट में मारुति सुजुकी का दबदबा घट रहा है और प्रतिद्वंद्वी कंपनियों का बढ़ रहा है। 2021 में इस लिस्ट में मारुति सुजुकी के 8 मॉडल्स शामिल थे। नवंबर में यह संख्या घटकर 6 रह गई है। इस टॉप 10 लिस्ट में ह्यूंडई की मौजूदगी बनी हुई है। टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की स्थिति मजबूत हुई है।

लिस्ट में टाटा के दो मॉडल्स 2022 से मौजूद

टॉप 10 लिस्ट में टाटा मोटर्स के दो मॉडल्स की मौजूदगी 2022 से रही है। एमएंडएम 2024 में इस लिस्ट में जगह बनाने में सफल हुई। बड़ा बदलाव 2024 में तब आया, जब टाटा मोटर्स की मिनी एसयूवी पंच (Punch) ने मारुति सुजुकी के चार दशकों से जारी बादशाहत को खत्म किया। पंच सालाना बिक्री की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचने वाली पहली ऐसी कार थी, जो मारुति सुजुकी की नहीं थी। यह स्थिति 2025 में जारी रही।

क्रेटा दूसरे और नेक्सॉन तीसरे पायदान पर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें