Get App

Maruti Suzuki की जुलाई 2026 में 34% बढ़ी सेल, घरेलू बिक्री 2 लाख के पार पहुंची

Maruti Suzuki July 2026 Sales: Maruti Suzuki India ने जुलाई 2026 में बिक्री के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 33.7% बढ़कर 2,41,421 यूनिट रही। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि घरेलू बिक्री पहली बार 2 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 01, 2026 पर 8:38 PM
Maruti Suzuki की जुलाई 2026 में 34% बढ़ी सेल, घरेलू बिक्री 2 लाख के पार पहुंची
Maruti Suzuki की जुलाई 2026 में 34% बढ़ी सेल

Maruti Suzuki July 2026 Sales: Maruti Suzuki India ने जुलाई 2026 में बिक्री के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 33.7% बढ़कर 2,41,421 यूनिट रही। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि घरेलू बिक्री पहली बार 2 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई और 2,00,123 यूनिट्स के साथ अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की घरेलू बिक्री में पैसेंजर गाड़ियां, हल्के कमर्शियल वाहन और दूसरी OEM कंपनियों को की गई सप्लाई शामिल थी। Maruti Suzuki ने कुल घरेलू बिक्री 211,365 यूनिट दर्ज की, जबकि जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 148,781 यूनिट था। वहीं, दूसरी ओर OEM कंपनियों की बिक्री बढ़कर 11,242 यूनिट हो गई, जबकि एक्सपोर्ट थोड़ा घटकर 30,056 यूनिट रह गया, जो एक साल पहले 31,745 यूनिट था।

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में भी कंपनी की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। घरेलू बाजार में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री बढ़कर 1,96,203 यूनिट्स हो गई, जो जुलाई 2025 में 1,37,776 यूनिट्स थी। इस ग्रोथ में कॉम्पैक्ट और मिड-साइज कारों का सबसे बड़ा योगदान रहा। Baleno, Swift, Dzire और WagonR जैसे लोकप्रिय मॉडल्स की कुल 90,822 यूनिट्स बिकीं।

कंपनी के महीने के परफॉर्मेंस में यूटिलिटी गाड़ियों ने भी अहम भूमिका निभाई। SUV और यूटिलिटी सेगमेंट – जिसमें Brezza, Ertiga, Fronx, Grand Vitara, Jimny और XL6 जैसी गाड़ियां शामिल हैं - की बिक्री 78,851 यूनिट रही, जो एक साल पहले 52,773 यूनिट थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें