ग्राहकों को न्यू ईयर गिफ्ट...इस साल की नंबर-1 कार पर ₹2.67 लाख की छूट, टैक्स में नहीं लगेगा 1 भी रुपया!

अगर आप CSD से कार खरीदने के पात्र हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद है। CSD के ज़रिए खरीदने पर विक्टोरिस की कीमत एक्स-शोरूम कीमत से कम पड़ती है, जिससे कुल खर्च में अच्छी-खासी राहत मिलती है। आगे हम आसान भाषा में समझेंगे कि CSD कीमत और एक्स-शोरूम कीमत में कितना फर्क है और विक्टोरिस खरीदने पर आपको कितना फायदा हो सकता है

अपडेटेड Dec 22, 2025 पर 11:06 PM
Story continues below Advertisement
Maruti Suzuki Victoris : इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY) 2026 का खिताब मारुति सुजुकी विक्टोरिस ने हाल ही अपने नाम किया है।

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY) 2026 का खिताब मारुति सुजुकी विक्टोरिस ने हाल ही अपने नाम किया है। विक्टोरिस ने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंदी, स्कोडा क्यलाक को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीता था। अब यह SUV आम ग्राहकों के साथ-साथ देश की सेवा में लगे सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए भी उपलब्ध है। मारुति ने दिसंबर 2025 से विक्टोरिस को कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट (CSD) के ज़रिए बिक्री के लिए शामिल कर लिया है। इससे फायदा यह होगा कि सेना के जवानों को कायलाक एसयूवी कम कीमत पर मिल सकेगी। अब देशभर के सैन्यकर्मी कैंटीन से भी अच्छी और सुरक्षित गाड़ी खरीद सकेंगे। विक्टोरिस के लिए भी यह फायदेमंद है कि इससे कायलाक की बिक्री बढ़ सकती है।

मारुति विक्टोरिस की CSD प्राइस लिस्ट

वैरिएंट पावरट्रेन  (इंजन व गियरबॉक्स) CSD कीमत (GST सहित)
LXI  1.5L नॉर्मल पेट्रोल – मैनुअल ₹8,77,000
VXI  1.5L नॉर्मल पेट्रोल – मैनुअल ₹9,82,000
ZXI 1.5L नॉर्मल पेट्रोल – मैनुअल उपलब्ध नहीं
ZXI (O) 1.5L नॉर्मल पेट्रोल – मैनुअल ₹11,75,000
ZXI Plus 1.5L नॉर्मल पेट्रोल – मैनुअल उपलब्ध नहीं
ZXI Plus (O) 1.5L नॉर्मल पेट्रोल – मैनुअल ₹13,23,000

अगर आप CSD से कार खरीदने के पात्र हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद है। CSD के ज़रिए खरीदने पर विक्टोरिस की कीमत एक्स-शोरूम कीमत से कम पड़ती है, जिससे कुल खर्च में अच्छी-खासी राहत मिलती है। आगे हम आसान भाषा में समझेंगे कि CSD कीमत और एक्स-शोरूम कीमत में कितना फर्क है और विक्टोरिस खरीदने पर आपको कितना फायदा हो सकता है।

मारुति सुज़ुकी की नई SUV विक्टोरिस की CSD कीमतें उसकी एक्स-शोरूम कीमत से करीब 1.72 लाख से 2.67 लाख रुपये तक कम हैं। यानी अगर आप CSD के ज़रिए यह कार खरीदते हैं, तो आपको सीधे लाखों रुपये की बचत होती है। यह फायदा वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है, लेकिन हर मॉडल में कीमत का फर्क साफ दिखता है।


सैनिकों के लिए बड़ी राहत

आज के समय में SUV खरीदना आम लोगों के लिए आसान नहीं है। लेकिन Canteen Stores Department (CSD) की सुविधा की वजह से यह कार सेना, वायुसेना और नौसेना के सेवारत जवानों, रिटायर्ड सैनिकों और पात्र आश्रितों के लिए काफी सस्ती पड़ती है। इस कैटेगरी के ग्राहकों को टैक्स में लगभग 50% तक की छूट मिलती है, जिससे वे विक्टोरिस जैसी नई SUV को कम कीमत में खरीद सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।