Maruti Victoris: क्या आप ऐसे SUV की तलाश कर रहें हैं जो सेफ्टी के मामले जबरदस्त हो और खासकर फैमिली कार हो? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए अच्छि साबित हो सकती है। दरअसल, Maruti Suzuki ने Victoris को अपनी पहली 5-स्टार सेफ्टी रेटेड SUV के रूप में पेश किया है। इसका बेस वेरिएंट LXi ग्राहकों को किफायती कीमत में बेहतरीन फीचर्स और दमदार सेफ्टी पैकेज देता है। इसका लुक इतना बेहतरीन है की कोई भी इसे देखकर कहेगा कि यह सच में प्रीमियम मॉडल है। सबसे बड़ी खास बात ये है कि इसकी 10 लाख रुपये से कम है। जिसे आराम से मीडिल क्लास फैमिली अफोर्ड कर सकती है। अब आइए इसमें मिलने वाले संभावित फीचर्स और कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कैसा है एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन?
फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस Android Auto और Apple कारप्ले के साथ कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग्स (डुअल फ्रंट, साइड और कर्टन), इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट स्टैंडर्ड हैं। अन्य सुविधाओं में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, 4.2-इंच TFT ड्राइवर डिस्प्ले, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स शामिल हैं। ये सुविधाएं कम बजट में LXi को बेहतर SUV बनाती हैं। इसलिए पहली बार कार खरीद रहे ग्राहकों के लिए यह एक जबरदस्त ऑप्शन हो सकता है।
मारुति विक्टोरिस एसयूवी में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिसके साथ कई सारे ट्रांसमिशन की चॉइस मिलती है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट LXi में दो इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन दिए गए हैं। पहला Victorís LXi में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 103 बीएचपी की पावर और 137 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है। दूसरा इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ऑप्शनल सीएनजी किट दी गई है जिसमें यह इंजन 88 Ps की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क देता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड एमटी और एफडब्लूडी सेटअप दिया गया है।
मारुति विक्टोरिस को भारत में दिवाली 2025 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी की कीमत 9.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला Maruti Grand Vitara, Hyundai Creta, Toyota Hyryder, Kia Seltos और Honda Elevate जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार से रहेगा।