Mercedes-Benz Price Hike: लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz ने शुक्रवार को भारत में अपनी सभी कारों की कीमतों में , 2026 से लगभग 2% की बढ़ोतरी की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि यह कदम विदेशी मुद्रा के लगातार उतार-चढ़ाव और बढ़ती लागतों के जवाब में उठाया गया है।
सेल्स और मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट ब्रेंडन सिसिंग के अनुसार, यह फैसला मुख्य रूप से यूरो के मुकाबले भारतीय रुपये के लगातार कमजोर होने के कारण लिया गया है, जिससे कंपनी की ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि हालांकि कंपनी हमेशा बढ़ती लागत को खुद उठाने की कोशिश करती है, लेकिन अब कंपनी के कारोबार को लंबे समय तक चलाने के लिए कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया है।
सिसिंग ने कहा, "1 अप्रैल से, हम अपने सभी मॉडलों की कीमत में लगभग 2% की कटौती कर रहे हैं। यह फैसला मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव, विशेष रूप से यूरो के मुकाबले रुपये के लगातार कमजोर होने और बढ़ती लागतों के कारण लिया गया है।"
सिसिंग ने आगे कहा कि Mercedes-Benz India इस कीमत बढ़ोतरी को इस तरह लागू करेगी कि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम हो।
उन्होंने कहा कि कंपनी इन बदलावों के बावजूद प्रीमियम प्रोडक्ट और बेहतरीन ग्राहक अनुभव प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी।
उन्होंने कहा, “हम हमेशा लागत बढ़ोतरी को खुद उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कारोबार को बनाए रखने के लिए कभी-कभी कीमतों में बदलाव जरूरी हो जाता है। हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करना है कि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम हो और साथ ही हम बेहतरीन उत्पाद और अनुभव देना जारी रखें।”
Audi ने भी की है कीमतों में बढ़ोतरी
भारतीय बाजार में कंपनी के सभी मॉडलों की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव लागू होगा। इसी बीच, इस सप्ताह की शुरुआत में Audi India ने भी 1 अप्रैल, 2026 से कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ने गुरुवार को कहा कि यह बढ़ोतरी देश में उसके सभी मॉडलों पर लागू होगी। कंपनी ने बताया कि यह निर्णय बढ़ती लागत और मुद्रा दरों में उतार-चढ़ाव के कारण लिया गया है, जिससे कार निर्माता कंपनी का कुल खर्च बढ़ गया है।