भारत में लॉन्च हुई Mercedes-Benz GLS AMG Line, जबरदस्त पावर के साथ स्पोर्टी लुक का है कॉम्बिनेशन

Mercedes-Benz: नई GLS AMG Line में 3.0-लीटर का 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 376 BHP की मैक्सिमम पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह SUV 6.1 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप-स्पीड 250 किमी प्रति घंटे तक है

अपडेटेड Jul 12, 2025 पर 3:40 PM
Mercedes-Benz India ने GLS AMG Line को दो वेरिएंट GLS 450 AMG Line और GLS 450d AMG Line पेश किया है

Mercedes-Benz GLS AMG Line: मर्सिडीज बेंज ने भारत में अपनी नई SUV GLS AMG Line लॉन्च कर दी है। कंपनी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस गाड़ी के साथ ऑप्शनल 'नाइट पैकेज' भी दे रही है। इसमें ब्लैक ओआरवीएम, रूफ रेल्स, विंडो लाइन ट्रिम, डार्क क्रोम ग्रिल स्लैट्स और 21-इंच के अलॉय व्हील्स शामिल है। नए मॉडल में फ्रंट लुक के साथ ही इंटीरियर में कई बदलाव किए गए है। यह पहले से ज्यादा बोल्ड और धांसू हो गई है। नए बदलावों में अपडेटेड फ्रंट बंपर, बड़े एयर वेंट, AMG की सिग्नेचर स्टाइल वाली फ्रंट ग्रिल, बॉडी कलर्ड व्हील आर्च क्लैडिंग और 5-स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ एक शानदार रियर बंपर शामिल है। आइए आपको बताते हैं नई Mercedes-Benz GLS AMG Line में क्या है खास।

पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में है उपलब्ध

GLS AMG Line में 3.0-लीटर का 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 376 BHP की मैक्सिमम पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर डीजल इंजन में भी उपलब्ध है जो 362 BHP की पावर और 750 Nm का टॉर्क देता है। दोनों इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आते है। SUV 6.1 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप-स्पीड 250 किमी प्रति घंटे तक है।


Mercedes-Benz GLS AMG Line में ऐसे बदलाव किए गए हैं जो इसे Mercedes-AMG मॉडल्स जैसा बनाते है। इसमें फ्रंट, रियर विंग फ्लेयर्स और बॉडी कलर्स में फिनिश किए गए AMG साइड सिल है। रियर विंग्स पर एयर आउटलेट्स, ब्लैक कलर में डिफ्यूजर-लुक इंसर्ट और क्रोम में ट्रिम स्ट्रिप के साथ AMG रियर एप्रन भी दिया गया है। इस थीम को और बेहतर बनाने के लिए, कार में फ्रंट एक्सल पर परफोरेटेड ब्रेक डिस्क और रियर पर 'Mercedes-Benz' वाले ब्रेक कैलीपर्स मिलते है।

इंटीरियर है खास

इंटीरियर की बात करें तो GLS AMG Line में 3-ट्विन-स्पोक डिजाइन और ब्लैक टॉप स्टिचिंग वाला एक स्पोर्ट स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें एक चपटा निचला हिस्सा, परफोरेटेड हैंडल एरिया और गियरशिफ्ट पैडल भी है। ब्लैक रबर स्टड्स के साथ ब्रश किए गए स्टेनलेस स्टील से बने AMG स्पोर्ट्स पैडल भी दिए गए है। यात्रियों को AMG लेटरिंग वाले ब्लैक फ्लोर मैट भी देखने को मिलेंगे।

इसका AMG नाइट पैकेज सबसे खास है। इसमें ब्लैक एलिमेंट्स शामिल है, जिनमें एक्सटीरियर मिरर हाउसिंग और शोल्डर लाइन और विंडो लाइन ट्रिम स्ट्रिप्स शामिल हैं। रूफ रेल्स में भी मैट ब्लैक फिनिश है। इस पैकेज में 21-इंच के लाइट अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं।

कितना है प्राइस?

Mercedes-Benz India ने GLS AMG Line को दो वेरिएंट GLS 450 AMG Line और GLS 450d AMG Line पेश किया है। पेट्रोल पावर्ड वर्जन की शुरुआती कीमत 1.4 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि डीजल इंजन वाला वर्जन 1.43 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) में बेचा जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह 'Mercedes-Benz की सबसे सफल 'लार्ज साइज लग्जरी SUV' का एक स्पोर्टी और एक्सप्रेसिव मॉडल है।' इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।