Mercedes-Benz V-Class: Mercedes-Benz India ने घरेलू बाजार में V-Class लग्जरी MPV को फिर से लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1.40 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। चार साल बाद वापसी करते हुए यह मॉडल प्रीमियम पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में Toyota Vellfire और Lexus LM को टक्कर देगा। खास बात यह है कि V-Class अब भारत में ही बनेगा, जिससे Mercedes-Benz का भारत में पोर्टफोलियो और मजबूत होगा।
