Upcoming MG cars in India : ब्रिटिश ऑटो निर्माता कंपनी MG Motor भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एमपीवी MG M9 को कल (21 जुलाई 2025) औपचारिक रूप से लॉन्च करने जा रही है। इस इलेक्ट्रिक एमपीवी में दमदार बैटरी और मोटर मिलने की उम्मीद है, जो लंबी रेंज और बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगी। इसके अलावा इसमें कई प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं।
MG Motor 21 जुलाई को अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी MG M9 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। इस मॉडल को कंपनी पहले ही ग्लोबल लेवल पर पेश कर चुकी है। बता दें कि एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में इस एमपीवी को पहली बार जनवरी 2025 में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया गया था। जिसके बाद अब इसे लॉन्च किया जाएगा।
निर्माता कंपनी MG Motor अपनी नई इलेक्ट्रिक एमपीवी MG M9 में प्रीमियम फीचर्स का शानदार पैकेज ऑफर करने जा रही है। इस एमपीवी के इंटीरियर को ब्राउन, सिल्वर और ब्लैक कलर स्कीम में डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही इस 6 सीटर केबिन में ड्यूल सनरूफ की सुविधा होगी, जिसमें आगे सिंगल पैन और पीछे पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी। इसके अलावा 64 शेड वाली एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 12 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम मिलेगा।
अब अगर इसके एक्सटीरियर की बात करें तो MG M9 में इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर, एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, ट्रेपेजोडियल मैश फ्रंट ग्रिल, एलईडी टेल लाइट्स, 19 इंच अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।
अगर पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 90kWh की बैटरी दी गई है जो 245bhp की अधिकतम पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। यह एमपीवी सिंगल चार्ज पर ग्राहकों को 500 किमी से ज्यादा की रेंज ऑफर कर सकती है। इसके अलावा इसमें ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड का विकल्प भी मिलेगा।
JSW MG M9 इलेक्ट्रिक एमपीवी की कीमत की सही जानकारी तो इसके लॉन्च के समय ही मिल पाएगी। लेकिन इसकी संभावित एक्स शोरूम कीमत 70 से 75 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
भारतीय बाजार में MG M9 को एक प्रीमियम लक्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी के तौर पर पेश किया जाएगा। इस एमपीवी का वैसे तो किसी भी इलेक्ट्रिक एमपीवी से मुकाबला नहीं होगा। लेकिन इसके सामने ICE सेगमेंट की लोकप्रिय और लग्जरी एमपीवी Kia Carnival और Toyota Vellfire जैसी गाड़ियों से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।