MG की नई और दमदार EV M9 इस दिन होगी लॉन्च, 30 मिनट में होगी 80% चार्ज, मिलेंगे कई हाईटेक फीचर

ब्रिटिश कंपनी MG Motors भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ी MG M9 को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट 21 जुलाई 2025 को कंफर्म की है। यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV होगी, जो स्टाइल, कंफर्ट और हाई-टेक फीचर्स के साथ आने वाली है। कंपनी ने MG M9 का एक टीजर वीडियो भी जारी किया है

अपडेटेड Jul 17, 2025 पर 5:26 PM
Story continues below Advertisement
ब्रिटिश कंपनी MG Motors भारत में अपनी नई EV MG M9 को लॉन्च करने जा रही है

ब्रिटिश कंपनी MG Motors भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ी MG M9 को लॉन्च करने जा रही है। यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV होगी, जो स्टाइल, कंफर्ट और हाई-टेक फीचर्स के साथ आने वाली है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है, जो 21 जुलाई 2025 है। गौरतलब हो की कंपनी ने यह कार ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की है।

MG मोटर्स ने सोशल मीडिया पर MG M9 का एक टीजर वीडियो भी जारी किया है जिसमें कार की स्टाइलिश लुक और साइड प्रोफाइल दिखाई गई है। इस वीडियो में लिखा गया है,

“The experience is unmatched. The presence, undeniable. The final word? Coming 21.07.2025.”

शानदार इंटीरियर और एक्सटीरियर फीचर्स


  • बता दें कि MG M9 को एक अल्ट्रा-लक्जरी इलेक्ट्रिक MPV के रूप में पेश किया जाएगा, जो तीन रंगों – ब्राउन, सिल्वर और ब्लैक की इंटीरियर थीम में आएगी।
  • इसके साथ ग्राहक को सॉफ्ट टच डैशबोर्ड, डुअल डिजिटल स्क्रीन  (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम), एंबिएंट लाइटिंग, लेदरेट सीट्स, डुअल सनरूफ और पैनोरमिक सनरूफ का ऑप्शन, सेकेंड रो में पायलट सीट्स, अलग इंफोटेनमेंट स्क्रीन और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलेगा।
  • एक्सटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें LED हेडलाइट्स, DELs और टेल लाइट्स, ट्रेपेजॉइडल फ्रंट ग्रिल, 19-इंच अलॉय व्हील्स, इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग के साथ-साथ शादनदार और चौड़ी बॉडी डिजाइन देखने को मिलेगा। जो ग्राहक को एक अलग कंफर्ट महसूस कराएगा।

बैटरी और रेंज

  • हालांकि कंपनी ने अभी पावर डिटेल्स कंफर्म नहीं की हैं, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसमें 90 kWh की बैटरी होगी, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 548 किमी की रेंज देगी।
  • यह DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी और मात्र 30 मिनट में 30 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकेगी. इसके इलेक्ट्रिक मोटर से 180 kW की पावर और 350 Nm का टॉर्क मिलेगा।
  • यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 9.9 सेकंड में पकड़ सकेगी। इसकी टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा होगी। इसके साथ ही इसमें इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड भी उपलब्ध होंगे.

क्यों है MG M9 खास?

MG M9 में कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स होंगे- जैसे शानदार रेंज, बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी, और आरामदायक लेग रूम। यह कार सिर्फ फैमिली ट्रैवल या सिटी राइड्स ही नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट यूजर्स के लिए भी एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है।

मारुति भी लेने जा रही EV मार्केट में एंट्री, e-Vitara से उठाया पर्दा, जानिए कितनी होगी खास?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।