Get App

MG Majestor का टॉप वेरिएंट भारत में लॉन्च, मिलेगा बॉक्सी डिजाइन और प्रीमियम लुक, जानें कीमत

JSW MG Motor India ने भारतीय बाजार में Majestor SUV लॉन्च कर दी है। हालांकि, कंपनी ने सबसे पहले SUV के टॉप वेरिएंट की कीमतें जारी की हैं। MG Majestor में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 27, 2026 पर 3:19 PM
MG Majestor का टॉप वेरिएंट भारत में लॉन्च, मिलेगा बॉक्सी डिजाइन और प्रीमियम लुक, जानें कीमत
MG Majestor का टॉप वेरिएंट भारत में लॉन्च, मिलेगा बॉक्सी डिजाइन और प्रीमियम लुक

JSW MG Motor India ने भारतीय बाजार में Majestor SUV लॉन्च कर दी है। हालांकि, कंपनी ने सबसे पहले SUV के टॉप वेरिएंट की कीमतें जारी की हैं। खासतौर से, 4x2 ऑटोमैटिक टॉप वेरिएंट की शुरुआती कीमत 40.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, और 4x4 ऑटोमैटिक टॉप वेरिएंट की कीमत 44.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। बाकी वेरिएंट्स की कीमतें कंपनी बाद में जारी कर सकती है।

MG Majestor: इंजन

MG Majestor में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। यही इंजन ग्लॉस्टर के टॉप वेरिएंट में भी इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 215 hp का पावर और 478.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है और लो रेंज के साथ फोर-व्हील ड्राइव (4WD) सेटअप उपलब्ध है। तीन लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ, SUV स्नो Snow, Rock, Sand, Mud और Normal सहित कई ड्राइविंग मोड प्रदान करती है।

MG Majestor: केबिन, फीचर्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें