देश में आए दिन रोड एक्सिडेंट का केस सुनने को मिलता है, ऐसे में भारत सरकार की तरफ से रोड सेफ्टी के लिए कई तरह के प्रोग्राम चलाए गए हैं। फिर भी सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की ओर से एक रिपोर्ट शेयर की गई है, जिसमें साल 2023 में हुए सड़क हादसे के आंकड़ों के बारे में बताया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस वर्ष 1.72 लाख से ज्यादा लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। इसका मतलब है कि देश में औसतन हर दिन 474 लोग और हर घंटे करीब 20 लोग सड़क दुर्घटना की वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं।
