MS Dhoni New Car: भारतीय क्रिकेट टीम एक पूर्व कप्तान एमएस धोनी न केवल मैदान पर अपने शानदार खेल के लिए जाने जाते हैं, बल्कि मैदान के बाहर कारों और बाइक्स के प्रति उनके प्यार के लिए भी मशहूर हैं। अपनी नई गाड़ी को लेकर एक बार फिर वो सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें Citroen Basalt चलाते हुए देखा गया है, जिससे उनके फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उन्होंने अपनी स्पोर्ट्स कारों के कलेक्शन को छोड़कर एक कूप-टाइप एसयूवी को क्यों चुना। आइए आपको बताते हैं धोनी के Citroen Basalt लेने के पीछे की क्या है खास वजह।
कैप्टन कूल ने क्यों चुनी Citroen Basalt?
एमएस धोनी Citroen Basalt Dark Edition की डिलीवरी लेने वाले पहले व्यक्ति हैं। हाल ही में उन्हें अपनी कई कार को रांची की सड़कों पर चलाते हुए देखा गया है। धोनी फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। यही वजह है कि धोनी को अक्सर Basalt Dark Edition चलाते हुए देखा जाता है।
Citroen Basalt Dark Edition में क्या है खास?
Citroen ने इस साल अप्रैल में अपनी Dark Edition लाइनअप लॉन्च की थी, जिसमें C3, Aircross और Basalt शामिल हैं। सभी Dark Edition मॉडल टॉप-स्पेक वेरिएंट पर आधारित हैं। इनकी कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से करीब ₹20,000 ज्यादा है। Basalt Dark Edition में एक शानदार Perla Nera Black एक्सटीरियर मिलता है, जिसे शेवरॉन बैज, फ्रंट ग्रिल और साइड क्लैडिंग पर डार्क क्रोम एक्सेंट के साथ और भी आकर्षक बनाया गया है। इसके अलावा, फ्रंट और रियर बंपर, साथ ही डोर हैंडल को ग्लॉसी ब्लैक फिनिश दिया गया है।
ऑल-ब्लैक थीम केबिन के अंदर भी जारी है, जिसमें ब्लैक लेदरेट सीटें और लेदरेट-रैप्ड डैशबोर्ड है। स्पोर्टी अपील को बढ़ाने के लिए, Citroen ने डोर ट्रिम्स, डैशबोर्ड, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट और सीट अपहोल्स्ट्री पर रेड कंट्रास्ट स्टिचिंग दी है। Citroen Dark Edition रेंज में अन्य हाइलाइट्स में कस्टम सीट कवर, डार्क क्रोम मोल्डिंग और एक ग्रिल एम्बेलिशर शामिल हैं। इन खास बदलावों के अलावा, बाकी इंटीरियर लेआउट और फीचर्स स्टैंडर्ड वर्जन जैसे ही है। इसकी शुरुआती कीमत ₹8.32 लाख है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत ₹14.10 लाख (सभी एक्स-शोरूम) तक जाती है।
Basalt Dark Edition में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह तीन-सिलेंडर मोटर 109 bhp और 190 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है, जो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 205 Nm तक बढ़ जाता है। इसमें दो ऑप्शन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक है। Dark Edition लाइनअप में पावरट्रेन या ड्राइवट्रेन सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।