New BMW: 17 जुलाई को लॉन्च होगी नई BMW 2 Series Gran Coupe, ये होंगे खास फीचर्स

BMW 2 Series Gran Coupe: नई Gran Coupe के फ्रंट में स्लिम ग्रिल है, जिसके दोनों तरफ LED हेडलाइट्स है। पीछे की तरफ LED टेललाइट्स दी गई है। स्लोपिंग रूफलाइन कार को स्पोर्टी लुक देती है

अपडेटेड Jul 09, 2025 पर 8:24 PM
Story continues below Advertisement
नई BMW 2 Series Gran Coupe का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास सेडान से होगा

BMW 2 Series Gran Coupe: बीएमडब्ल्यू इंडिया 17 जुलाई को देश में दूसरी जनरेशन की ग्रैन कूपे लॉन्च करेगी। इस एंट्री-लेवल BMW सेडान के लिए बुकिंग कंपनी के डीलरशिप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गई है। इसका बुकिंग अमाउंट 1,50,000 रुपये है। कंपनी इसका प्रोडक्शन चेन्नई में स्थित अपने प्लांट में ही कर रही है। BMW नई 2nd Series Gran Coupe के दो वेरिएंट में पेश कर रही है- 2 Series Gran Coupe 218i M Sport और 2 Series Gran Coupe 218i M Sport Pro।

स्पोर्टी लुक के साथ मिलेगा जबरदस्त पावर

नई 2 Series Gran Coupe के फ्रंट में स्लिम ग्रिल है, जिसके दोनों तरफ LED हेडलाइट्स हैं। पीछे की तरफ LED टेललाइट्स दी गई हैं। स्लोपिंग रूफलाइन कार को स्पोर्टी लुक देती है। नए 18-इंच के व्हील स्पोर्टी दिखते हैं। फ्रंट और रियर बंपर को रिडिजाइन किया गया है। शुरुआत में नई 2 Series Gran Coupe में सिर्फ पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। इसमें 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 156 hp की अधिकतम पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।


यह भी पढ़ें- Porsche ने लॉन्च की 911 Club Coupe, दुनिया के सिर्फ 70 लोग ही खरीद पाएंगे ये कार!

ये है बीएमडब्ल्यू सीरीज 2 ग्रैन कूपे के खास फीचर्स

नई 2 Series Gran Coupe के इंटीरियर पहले वाले वेरिएंट से काफी अलग है। यह नए आकर्षक डिजाइन में आती है जिसमें वाइडस्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट पैनल इंटीग्रेटेड है। कार में सभी डिजिटल टूल्स के साथ लेटेस्ट BMW ऑपरेटिंग सिस्टम 9 दिया गया है। कार के कुछ खास फीचर्स की बात करें, तो डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस चार्जर, पार्किंग असिस्टेंट प्लस (ऑटोमैटिक पार्किंग) और एक पैनोरमिक सनरूफ मिलता है।

नई BMW 2 Series Gran Coupe का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास सेडान से होगा, जिसकी शुरुआती कीमत 46,05,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है। हालांकि अभी तक इसके प्राइस को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी के मुताबिक, यह कार चार कलर ऑप्शंस ब्रुकलिन ग्रे मेटालिक, एम पोर्टिमाओ ब्लू मेटालिक, अल्पाइन व्हाइट और ब्लैक नीलम में उपलब्ध होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।