Harley-Davidson Street Bob 2025: भारत में क्रूजर और बॉबर मोटरसाइकिल्स की बात हो और Harley-Davidson का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। लंबे समय तक भारतीय राइडर्स के दिलों पर राज करने वाली Harley-Davidson Street Bob को 2022 में बंद कर दिया गया था, लेकिन अब यह मोटरसाइकिल एक बार फिर से दमदार अंदाज में भारतीय सड़कों पर लौट आई है। इसने यहां पर मौजूद स्पोर्टी Fat Bob की जगह ली है और अब बिल्कुल नए अवतार में पेश हुई है।