Hero Xtreme 125R: अगर आप नया बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Hero MotoCorp ने Hero Xtreme 125R को लॉन्च कर दिया है। इस नए वेरिएंट में जबरदस्त क्रूज कंट्रोल, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, तीन राइड मोड्स, कलर्ड LCD कंसोल दिया गया है। इसके अलावा इसे तीन नए कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। अब चलिए जानते हैं बाइक के फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में।
नई Hero Xtreme 125R की कीमत
Xtreme 125R के इस नए वेरिएंट को 1,04,500 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कुल चार वेरिएंट में उपलब्ध है।
नई Hero Xtreme 125R में क्या है नया?
इंजन की बात करें तो Hero Xtreme 125R में वही पुराना 124.7cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन लगभग 11.4 bhp की अधिकतम पावर और 10.5 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। सस्पेंशन सेटअप में आगे और पीछे फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक शामिल हैं। राइड-बाय-वायर सेटअप केवल क्रूज कंट्रोल और राइड मोड्स तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्मूद थ्रॉटल रिस्पांस और बेहतर फ्यूल एफिशियंसी भी सुनिश्चित करता है। वहीं, ड्यूल-चैनल ABS की मौजूदगी इसे और भी ज्यादा सुरक्षित बनाती है।
यह बाइक उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है जो कम बजट में ज्यादा सेफ और बेहतर राइडिंग का एक्सपीरियंस चाहते हैं।