Get App

Nissan ला रही है 7-सीटर MPV, लॉन्च से पहले टीजर किया जारी, बेहतर माइलेज के साथ मिलेगा दमदार फीचर

अगर आप 7 सीटर गाड़ी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। जी हां, Nissan मोटर इंडिया ने एक टीजर जारी किया है, जिसमें कंपनी की आने वाली 7-सीटर MPV की झलक देखने को मिली है। इस टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह अपकमिंग रेनो ट्राइबर पर बेस्ड MPV होगी।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 02, 2025 पर 4:48 PM
Nissan ला रही है 7-सीटर MPV, लॉन्च से पहले टीजर किया जारी, बेहतर माइलेज के साथ मिलेगा दमदार फीचर
Nissan ला रहा है 7-सीटर MPV

Nissan 7-Seater MPV: अगर आप 7-सीटर गाड़ी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। जी हां, Nissan मोटर इंडिया ने एक टीजर जारी किया है, जिसमें कंपनी की आने वाली 7-सीटर MPV की झलक देखने को मिली है। इस टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह अपकमिंग रेनो ट्राइबर पर बेस्ड MPV होगी। जापानी कार कंपनी ने पहले ही कहा था कि वह भारत में अपने फ्यूचर पोर्टफोलियो के हिस्से के रूप में एक नई बी-सेगमेंट MPV पर काम कर रही है। इसके 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। यानी इस साल के अंत तक इसे ऑफिशियली तौर पर पेश किया जा सकता है।

Nissan 7-सीटर MPV में कौन से मिल सकते हैं फीचर्स?

  • निसान की यह MPV हाल ही में लॉन्च हुई रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट के डिजाइन एलिमेंट को बरकरार रखती है। इसमें नई ग्रिल, अपडेटेड हेडलैम्प और बड़ा फ्रंट बम्पर, जिसमें C-शेप के साथ लोअर ग्रिप भी शामिल हो सकती है। रियर-एंड में LED टेललाइट्स का एक रिवाइज्ड सेट मिलने की उम्मीद है। यह MPV नए अलॉय व्हील और रूफ रेल्स के साथ आएगी।
  • इसके इंटीरियर में Renault Triber फेसलिफ्ट जैसा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम तक दिया जा सकता है। इसके केबिन को निसान की बाकी गाड़ियों जैसा रखा जा सकता है। इसके लेआउट में 7-सीटर कॉन्फिगरेशन को बरकरार रखा जा सकता है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें