Get App

Nissan Motor India: निसान की घरेलू बिक्री में 98% की बढ़त, Gravite और Magnite की बढ़ी मांग

Nissan Motor India: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NMIPL) ने मार्च 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10,388 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। घरेलू होलसेल 4,408 यूनिट्स रही, जो पिछले पांच सालों में अब तक की सबसे अधिक मासिक घरेलू थोक बिक्री है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 04, 2026 पर 3:46 PM
Nissan Motor India: निसान की घरेलू बिक्री में 98% की बढ़त, Gravite और Magnite की बढ़ी मांग
निसान की घरेलू बिक्री में 98% की बढ़त, Gravite और Magnite की बढ़ी मांग

Nissan Motor India: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NMIPL) ने मार्च 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10,388 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। घरेलू होलसेल 4,408 यूनिट्स रही, जो पिछले पांच सालों में अब तक की सबसे अधिक मासिक घरेलू थोक बिक्री है और फरवरी 2026 की तुलना में 98% की मजबूत बढ़ोतरी को दर्शाती है। इस महीने एक्सपोर्ट से 5,980 यूनिट्स की बिक्री हुई।

भारत में निसान की शानदार घरेलू बिक्री का श्रेय नई Nissan Gravite की डिलीवरी शुरू होने को जाता है, जिसे पूरे भारत में ग्राहकों से जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। Gravite का लॉन्च Nissan के लिए देश में एक अहम उपलब्धि है, जो Nissan Gravite के लगातार अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ कंपनी के प्रोडक्ट की बिक्री को और मजबूत करता है।

महीने की बिक्री पर निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्सा ने कहा, "मार्च का महीना भारत में निसान के लिए निर्णायक रहा है। घरेलू बिक्री में मजबूत वृद्धि हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के प्रति ग्राहकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाती है। नई Nissan Gravite की डिलीवरी शुरू होने के साथ, हम निसान ब्रांड के प्रति अपने ग्राहकों के प्यार और सराहना के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "प्रोडक्ट को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से आगे आने वाले अवसरों के प्रति हमारा आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है। Nissan Magnite की लगातार बढ़ती लोकप्रियता, हमारे नेटवर्क पार्टनर्स की प्रतिबद्धता और Nissan Finance व अन्य बैंकिंग पार्टनर्स के सहयोग से, हम भारतीय बाजार में लंबे समय तक विकास को बनाए रखने के लिए अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए अपनी बिक्री और सेवा अनुभव को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें