Volkswagen Taigun Facelift: Volkswagen Taigun में कॉस्मेटिक और मैकेनिकल दोनों तरह के बड़े बदलाव होने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Volkswagen ने अपडेटेड Taigun SUV का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। जिसमें SUV का सिल्हूट देखा जा सकता है। हालांकि, सिल्हूट पहले जैसा ही है और यह पक्का हो गया है कि बॉडीशेल में कोई बदलाव नहीं होगा। ब्रांड ने यह भी कन्फर्म किया है कि कार 9 अप्रैल, 2026 को लॉन्च होगी।
अब सवाल यह है कि Volkswagen Taigun Facelift में क्या बदलाव होंगे? तो तैयार हो जाइए, क्योंकि यहां हम आपको आने वाली Volkswagen Taigun Facelift के बारे में सारी जानकारी देंगे।
Volkswagen Taigun Facelift: डिजाइन में बदलाव
बाहरी डिजाइन पहले जैसा ही रहेगा। प्रमुख बदलावों में नए हेडलाइट्स, नया डिजाइन किया गया फ्रंट ग्रिल और नया बम्पर शामिल हैं। साइड में, नए अलॉय व्हील ऑप्शन के रूप में देखें जा सकते हैं। पीछे की ओर, नए टेल लैंप सेटअप और बम्पर में मामूली बदलाव की उम्मीद है।
Volkswagen Taigun Facelift: इंटीरियर और केबिन
डैशबोर्ड का लेआउट वहीं रहेगा, जबकि इंटीरियर के लिए कुछ नए कलर्स के साथ थीम को अपडेट किया जा सकता है। इसके अलावा, फीचर्स की लिस्ट भी अपडेट की जाएगी। यह काफी हद तक नई लॉन्च हुई Skoda Kushaq Facelift की तरह होगा। बेस मॉडल में भी स्कोडा की अन्य कारों की तरह कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
Volkswagen Taigun Facelift: इंजन और स्पेसिफिकेशन
Taigun Facelift में मौजूदा इंजन विकल्प - 1.0 लीटर TSI और 1.5 लीटर TSI - बरकरार रहेंगे। गियरबॉक्स ऑप्शन में बदलाव किया जाएगा। छोटे 1.0 लीटर TSI इंजन के लिए 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन जारी रहेगा, लेकिन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से बदलने की उम्मीद है। 1.5 लीटर TSI इंजन केवल 7-स्पीड DCT के साथ ही उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर Volkswagen इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर नितिन कोहली ने कहा, "नया Taigun उस सबका एक मजबूत विकास है जिसने इस SUV को उत्साही लोगों में लोकप्रिय बनाया है। बोल्ड और अधिक एक्सप्रेसिव डिजाइन, अपने सेगमेंट की बेहतरीन तकनीक, और रोमांचक परफॉर्मेंस के साथ, जो हमारे ग्राहक Volkswagen से उम्मीद करते हैं, नया Taigun ड्राइविंग डायनेमिक्स को नए तरीके से परिभाषित करेगा। इसे स्थानीय स्तर पर इंजीनियर किया गया है और उद्देश्य के साथ तैयार किया गया है। नया Taigun हर दिन आत्मविश्वास, क्षमता और उत्साह को प्रेरित करने के लिए बनाया गया है।"