Nissan Tekton India Launch 2026: Nissan ने देश में Magnite लॉन्च करने के बाद भारतीय बाजार में लंबे समय तक कोई नई कार नहीं पेश की थी। कंपनी ने X-Trail को CBU प्रोडक्ट के रूप में लॉन्च किया था, लेकिन यह ज्यादा सफल नहीं रहा। अब, Nissan ने एक नया C-SUV पेश किया है, जिसका नाम Nissan Tekton है। यह कार Magnite से ऊपर कंपनी की लाइन-अप में आएगी और भारत में Q2 2026 तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।