Nissan Tekton: क्या आप नई SUV लेने का प्लानिंग कर रहे हैं, अगर हां तो यह खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है। दरअसल, ऑटो कंपनी Nissan ने अपनी Nissan Tekton को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 18.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह मॉडल 6 वेरिएंट और 4 इंटीरियर थीम में उपलब्ध है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 20 जुलाई से की जाएगी। इसके अलावा, यह SUV कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो का हिस्सा होगी, जिसमें मैग्नाइट SUV और ग्रेविट MPV जैसे मॉडल भी शामिल हैं।
बता दें कि भारत अब Nissan की ग्लोबल रणनीति में बड़ी भूमिका निभाने वाला है। कंपनी के चीफ परफॉर्मेंस ऑफिसर गिलाउम कार्टियर ने बताया कि भारत Nissan के लिए एक बड़ा एक्सपोर्ट बेस बन रहा है। इवेंट के दौरान, उन्होंने घोषणा की कि Tekton SUV को भारत में ही बनाया जाएगा और दक्षिण अफ्रीका और मिडिल ईस्ट सहित इंटरनेशनल मार्केट में भेजा जाएगा। अब चलिए इस नई Tekton के फीचर्स बारे में जानते हैं।
Nissan Tekton: बाहरी डिजाइन और डायमेंशन
Tekton का डिजाइन कंपनी की बड़ी पेट्रोल SUV से प्रेरित है। इसे एक मजबूत और दमदार लुक दिया गया है। इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील, कनेक्टिंग लैंप के साथ C-सिग्नेचर, पूरी चौड़ाई वाली हॉरिजॉन्टल लाइटबार, सामने की तरफ C-शेप के प्रोटेक्टर और हुड पर 'निसान' की बैजिंग दी गई है। कंपनी का कहना है कि कार को मजबूत लुक देने के लिए इसमें हाई-ग्लॉस प्रीमियम फिनिश वाली ग्रिल और हिमालय से प्रेरित साइड डेकल का इस्तेमाल किया गया है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो आप इस SUV को 6 दिलचस्प शेड्स में खरीद सकते हैं- Pearl White, Blade Silver, Onyx Black, Moonbow Gray, Flare Garnet Red and Indigo Blue। इसमें 5 मोनोटोन और 6 डुअल-टोन शेड्स हैं, जिससे कुल मिलाकर 11 शेड्स हो जाते हैं।
Nissan Tekton: इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो, Nissan Tekton को आराम और सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इनमें पावर्ड फ्रंट सीट्स, Google Maps के साथ इन-बिल्ट Google, डुअल-जोन AC कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और वॉइस कमांड के साथ रिमोट स्टार्ट-स्टॉप फीचर शामिल हैं। इसके अलावा, आप My Nissan App के जरिए स्टार्ट-स्टॉप फीचर को ऑपरेट कर सकते हैं। अन्य एडवांस्ड फीचर्स में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ADAS, पैडल शिफ्टर्स और स्मार्ट पावर्ड टेलगेट शामिल हैं।
Nissan Tekton: पावरट्रेन, माइलेज और कॉम्पिटिटर
परफॉर्मेंस की बात करें तो, Nissan Tekton में आपको दो टर्बो-पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। रोजाना इस्तेमाल के लिए एक दमदार 1.0-लीटर इंजन है जो 100 hp की पावर और 166 Nm का टॉर्क देता है, और इसका माइलेज 19.4 kmpl है। अगर आपको ज्यादा पावर चाहिए, तो एक बड़ा 1.3-लीटर इंजन भी है जो 163 hp की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है। इस बड़े इंजन का माइलेज थोड़ा कम होकर 18.5 kmpl हो जाता है, लेकिन इसमें स्टैंडर्ड 6-स्पीड मैनुअल के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) का ऑप्शन भी मिलता है। मज़ेदार बात यह है कि इस मॉडल में 50 से ज्यादा पर्सनलाइजेशन ऑप्शन और 5 साल का Nissan Care पैक मिलेगा।
भारतीय बाजार में Tekton का मुकाबला Honda Elevate, Tata Sierra, Renault Duster, Hyundai Creta, Maruti Suzuki Victoris और Kia Seltos जैसे पॉपुलर मॉडल्स से होगा।