Nissan Tekton SUV टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, सामने आए कई दमदार फीचर्स

Nissan Tekton SUV: Nissan भारत में Tekton SUV लॉन्च करने की तैयारी में है, जो 4.2 से 4.5 मीटर की मिड-साइज कैटेगरी में आती है। नई जनरेशन की Renault Duster के समान प्लेटफॉर्म पर बनी Tekton को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हाल ही में पुणे के पास पिंपरी में भी इसके टेस्ट मॉडल देखा गया था।

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 3:01 PM
Story continues below Advertisement
Nissan Tekton SUV टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, सामने आए कई दमदार फीचर्स

Nissan Tekton SUV: Nissan भारत में Tekton SUV लॉन्च करने की तैयारी में है, जो 4.2 से 4.5 मीटर की मिड-साइज कैटेगरी में आती है। नई जनरेशन की Renault Duster के समान प्लेटफॉर्म पर बनी Tekton को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हाल ही में पुणे के पास पिंपरी में भी इसके टेस्ट मॉडल देखा गया था, जहां यह कैमुफ्लाज (कवर) में थी। इन तस्वीरों से इसके आकार और दमदार रोड प्रेजेंस का पता चलता है।

जहां Renault Duster का डिजाइन थोड़ा ज्यादा रफ और मजबूत लुक वाला है, वहीं Nissan अपनी नई Tekton SUV को ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश डिजाइन के साथ ला सकती है। माना जा रहा है कि इसका डिजाइन कंपनी की बड़ी ग्लोबल SUVs, जैसे Nissan Patrol से प्रेरित होगा।

Nissan Tekton SUV: बाहरी डिजाइन


स्टील व्हील्स के साथ देखी गई Nissan Tekton शायद बेस वेरिएंट है। इसकी खासियतों में स्क्वायर शेप वाले व्हील आर्च, सी-पिलर पर लगे रियर डोर हैंडल और हल्की कर्व वाली रूफलाइन शामिल हैं। पीछे की तरफ, इसमें रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, झुकी हुई विंडशील्ड, जुड़े हुए सी-शेप के LED टेललैंप और एक दमदार बम्पर दिया गया है। हालांकि, सामने का हिस्सा कैमरे में कैद नहीं हुआ है, लेकिन Tekton में टॉप-माउंटेड LED DRL’s, फुल-विड्थ LED बार, शार्प LED हेडलैंप, ट्विन क्रोम बार वाला रेक्टेंगुलर ग्रिल, मजबूत बम्पर डिजाइन, रग्ड बंपर प्रोटेक्टर और प्रमुख TEKTON 3D बैजिंग होने की जानकारी है।

डायमेंशन के मामले में, TEKTON नई डस्टर के समान होगी, जिसकी लंबाई 4,345 मिमी, चौड़ाई 1,815 मिमी, ऊंचाई 1,703 मिमी और व्हीलबेस 2,657 मिमी है।

Nissan Tekton SUV: इंटीरियर और फीचर्स

Nissan Tekton अपने डैशबोर्ड लेआउट, सीट कवर के विकल्पों और इंटीरियर थीम के साथ रेनॉल्ट डस्टर से अलग दिखेगी, हालांकि दोनों एसयूवी में कई कंपोनेंट्स समान होंगे। टेक्टन के उच्च ट्रिम्स में प्रीमियम फीचर्स जैसे कि इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को मिलाकर बनाया गया डुअल-स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, AQI डिस्प्ले वाला एडवांस्ड एयर फिल्टर, ऑटोमैटिक डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। सेफ्टी के लिहाज से, इसमें ADAS सिस्टम का पूरा सेट मिलने की संभावना है, जो टेक्टन को अपने सेगमेंट में मॉडर्न बढ़त देगा।

Nissan Tekton SUV: इंजन विकल्प

इंजन विकल्पों की अभी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है कि Tekton में डस्टर के अपकमिंग इंजन विकल्प ही होंगे: 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल, 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.8-लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड। यह रेंज Nissan को माइलेज पर ध्यान देने वाले ग्राहकों और परफॉर्मेंस के शौकीनों, दोनों को टार्गेट करने में सक्षम बनाएगी। Tekton Tata Sierra को टक्कर देगी और Gravite MPV के बाद Nissan की इस साल की दूसरी लॉन्चिंग है। Tekton पर बेस्ड एक 3-रो वाली SUV भी लॉन्च करने की योजना है, जो इसके अलावा, Nissan Tekton पर आधारित तीन-पंक्ति (3-row) SUV भी लॉन्च की जा सकती है, जो Hyundai Alcazar, Kia Carens, Tata Safari, Mahindra Scorpio N और MG Hector Plus जैसी गाड़ियों से मुकाबला करेगी।

Nissan Tekton SUV: किनसे है मुकाबला

जब Nissan Tekton भारतीय बाजार में लॉन्च होगी, तब यह मिड-साइज SUV सेगमेंट में कई लोकप्रिय गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी। इस सेगमेंट में पहले से ही कई मजबूत मॉडल मौजूद हैं- Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Skoda Kushaq और Maruti Suzuki Victoris

पहले निसान ने Tekton को फरवरी में लॉन्च करने की योजना बनाई थी, लेकिन लॉन्च में देरी हुई और नई तारीखों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: Mercedes-Benz V-Class भारत में लॉन्च, कीमत ₹1.40 करोड़ से शुरू, टोयोटा वेलफायर को देगी टक्कर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।