Oben Electric की नई Rorr EVO लॉन्च, मिलेगा AI SmartIQ और 8 साल की बैटरी वारंटी, जानें कीमत

Oben Rorr EVO Launch: भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता कंपनी Oben Electric ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Rorr EVO लॉन्च कर दी है। कंपनी के अनुसार, Rorr EVO को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह दमदार परफॉर्मेंस देने के साथ-साथ डेली यूज के लिए उपयोगी रहे।

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
Oben Electric की नई Rorr EVO भारत में लॉन्च

Oben Rorr EVO Launch: भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता कंपनी Oben Electric ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Rorr EVO लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत ₹99,999 (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो सिर्फ पहले 10,000 ग्राहकों के लिए लागू होगी। कंपनी के अनुसार, Rorr EVO को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह परफॉर्मेंस देने के साथ-साथ रोजाना की जरूरतों के लिए भी पूरी तरह उपयोगी रहे। इसे एक ऐसी बाइक बताया गया है जो डेली यूज के लिए प्रैक्टिकल और पावरफुल दोनों है।

Oben Rorr EVO इलेक्ट्रिक बाइक: डिजाइन

Oben Rorr EVO का डिजाइन पहली नजर में ही काफी बोल्ड और मस्कुलर दिखाई देता है, और इसका स्टांस सड़क पर एक मजबूत मौजूदगी देता है। इसके फ्रंट में प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है, जिसके साथ सिग्नेचर फ्रंट पोजिशन लैंप भी शामिल है। इसकी बॉडी पर स्कल्प्टेड पैनल्स और प्रीमियम डिटेलिंग दी गई है, जो इसे और ज्यादा आकर्षक बनाती है। इसका बैलेंस्ड डिजाइन और स्टाइलिश लुक मिलकर इसे एक दमदार रोड प्रेजेंस वाला इलेक्ट्रिक बाइक बनाते हैं।


Oben Rorr EVO इलेक्ट्रिक बाइक: स्पेसिफिकेशन्स

Rorr EVO की अधिकतम स्पीड 110 किमी/घंटा है और यह 180 किमी (आईडीसी) की प्रमाणित रेंज प्रदान करती है। Oben Plug (फास्ट चार्जर) से यह केवल 90 मिनट में 0-80% तक तेजी से चार्ज हो जाती है और इसमें रोजाना की चार्जिंग के लिए Oben Port, इसका ऑनबोर्ड चार्जर भी दिया गया है। खास बात यह है कि यह स्थिर अवस्था से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में केवल 3 सेकंड का समय लेती है।

Oben Rorr EVO Electric Motorcycle: SmartiQ

Oben Rorr EVO में SmartIQ नाम का एक नया AI राइड मोड दिया गया है। यह सिस्टम रियल टाइम में राइडिंग पैटर्न का विश्लेषण करता है और उसी के अनुसार पावर डिलीवरी को ऑप्टिमाइज करता है, जिससे बाइक की रेंज को 15% तक बढ़ाया जा सकता है।

SmartIQ अपने आप राइडर के व्यवहार के अनुसार एडजस्ट हो जाता है, जिससे बार-बार मैन्युअल सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। यह फीचर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी को एक साथ बेहतर तरीके से बैलेंस करता है, जिससे राइडिंग और भी स्मूद और स्मार्ट बन जाती है।

Oben Rorr EVO Electric Motorcycle: बैटरी

मोटरसाइकिल में IP68 रेटिंग वाला मोटर लगा है। Rorr EVO में Oben की खास 3.4 kWh की उच्च-परफॉर्मेंस वाली LFP बैटरी है। यह बैटरी पारंपरिक लिथियम-आयन बैटरियों की तुलना में 50% ज्यादा हीट रेजिस्टेंस  और 2 गुना लंबी लाइफसाइकल प्रदान करती है। इस बैटरी को एक मजबूत एल्युमिनियम स्ट्रक्चर में फिट किया गया है, जिससे यह ज्यादा सुरक्षित और इम्पैक्ट-रेजिस्टेंट बनती है। इसके साथ कंपनी 8 साल की वारंटी भी दे रही है, जो लंबे समय तक भरोसेमंद इस्तेमाल का भरोसा देती है।

Oben Rorr EVO Electric Motorcycle: सीट की ऊंचाई और ग्राउंड क्लीयरेंस

Rorr EVO में इस सेगमेंट की सबसे लंबी सीट है। इसकी लंबाई 680mm और सीट की ऊंचाई 780mm है। इसके साथ ही, इसमें 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 230mm की वाटर-वेडिंग डेप्थ मिलती है। सीट के नीचे कुल 10 लीटर का स्टोरेज स्पेस है, जिसमें अंडर-सीट स्टोरेज और टैंक पॉड स्टोरेज के साथ-साथ डुअल USB चार्जिंग पोर्ट भी शामिल हैं।

Oben Rorr EVO Electric Motorcycle: फीचर्स

Oben Rorr EVO में सेफ्टी और कनेक्टिविटी पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें Fall Alert with Emergency Assist फीचर मिलता है, जो अगर बाइक गिरती है तो उसे डिटेक्ट कर लेता है और तुरंत Oben ऐप के जरिए अलर्ट भेजता है। जरूरत पड़ने पर यह इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को भी सूचना देता है। अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स में यूनिफाइड ब्रेक असिस्ट (UBA), ड्राइवर अलर्ट सिस्टम (DAS), सुरक्षित चार्जिंग और बेहतर स्थिरता के लिए चौड़ा पिछला टायर शामिल हैं।

इसके अलावा, Rorr EVO में 5 इंच का कलर TFT डिस्प्ले लगा है, जो नेविगेशन, राइड डेटा और कॉल, टेक्स्ट और म्यूजिक के लिए स्मार्ट अलर्ट प्रदान करता है। Oben Electric ऐप के जरिए राइडर्स राइड हिस्ट्री, जियो-फेंसिंग, रिमोट डायग्नोस्टिक्स, चोरी से सुरक्षा, 'Find My Rorr' और 24x7 सर्विस सपोर्ट के साथ-साथ 68,000 से अधिक चार्जिंग नेटवर्क तक पहुंच सकते हैं, जिससे उन्हें पूरी तरह से कनेक्टेड यूजर एक्सपीरियंस मिलता है।

Oben Rorr EVO Electric Motorcycle: कलर और कीमत

Rorr EVO चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है – Pulse Red, Neutron Blue, Magnetic Black, और Photon White। पहले 10,000 ग्राहकों के लिए यह मोटरसाइकिल ₹99,999 (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹1,24,999 (एक्स-शोरूम) हो जाएगी। बुकिंग अब केवल ₹777 में शुरू हो चुकी है, और टेस्ट राइड और ग्राहकों को डिलीवरी जून 2026 से ओबेन के देशभर में मौजूद 150 शोरूमों में शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: Toyota Urban Cruiser Taisor V Turbo AT पेश, मिलेगा 20 Kmpl माइलेज और 6 एयरबैग, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।