Get App

Ola Electric ने भारत में शुरू की S1 Gen 3 स्कूटर की डिलीवरी, कीमत समेत जानें सभी डिटेल्स

Ola Electric S1 Gen 3 Scooters: प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ओला ने भारत में S1 Gen 3 स्कूटर के पहले बैच को शनिवार से ग्राहकों के घर भेजना शुरू कर दिया है। देश में EV को 2kWh बैटरी के साथ 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। जबकि 5.3kWh (4680 भारत सेल के साथ) वाला टॉप मॉडल 1,69,999 रुपये तक जाता है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 24, 2025 पर 12:41 PM
Ola Electric ने भारत में शुरू की S1 Gen 3 स्कूटर की डिलीवरी, कीमत समेत जानें सभी डिटेल्स
Ola Electric S1 Gen 3 Scooters: ओला इलेक्ट्रिक स्टोर के व्यापक नेटवर्क और 'डायरेक्ट टू होम डिलीवरी' सर्विस के जरिए डिलीवरी शुरू की गई है

Ola Electric S1 Gen 3 Scooters: ओला इलेक्ट्रिक ने पूरे भारत में अपने S-1 जेन 3 स्कूटर पोर्टफोलियो की डिलीवरी शुरू करने की घोषणा की है। प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ओला ने भारत में S1 Gen 3 स्कूटर के पहले बैच को शनिवार से ग्राहकों के घर भेजना शुरू कर दिया है। देश में EV को 2kWh बैटरी के साथ 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। जबकि 5.3kWh (4680 भारत सेल के साथ) वाला टॉप मॉडल 1,69,999 रुपये तक जाता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि S-1 जेन 3 रेंज की कीमत S-1 X (दो किलोवाट) के लिए 79,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि S-1 प्रो प्लस 5.3 किलोवाट के लिए 1,69,999 रुपये तक जाती है। बयान में कहा गया कि एस-1 जेन 3 पोर्टफोलियो की आपूर्ति ओला इलेक्ट्रिक स्टोर के व्यापक नेटवर्क और 'डायरेक्ट टू होम डिलीवरी' सर्विस के जरिए शुरू की गई है।

ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा कि एस-1 जेन 3 पोर्टफोलियो बेहतर प्रदर्शन, बेहतर सुरक्षा सुविधाएं और बेहतर सुविधा प्रदान करता है। कंपनी ने S1 X Gen 3 को कुल चार वैरिएंट में पेश किया है, जो 4kWh, 4kWh, 3kWh और 2kWh जैसे विभिन्न बैटरी पैक में ट्रिम्स पेश करता है।

यदि आप इसमें रुचि रखते हैं, तो बैटरी से चलने वाले स्कूटर को देश भर में कंपनी द्वारा अधिकृत डीलरशिप पर जाकर खरीदा जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें