Get App

कैब बुक करने वालों के लिए बड़ा झटका! ओला, उबर और रैपिडो के राइड पीक आवर्स में होंगे दोगुना महंगे

New Rules for Cabs: एक तरफ तो इस कदम से आम लोगों को झटका लगता है वहीं दूसरी तरफ रैपिडो और उबर जैसे बाइक टैक्सी ऑपरेटरों को राहत मिली है। बता दें कि इसके पहले ये राइड-हेलिंग कंपनियां यात्रा के पीक आवर्स के दौरान 1.5 गुना तक किराया वसूल सकती थीं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 02, 2025 पर 3:37 PM
कैब बुक करने वालों के लिए बड़ा झटका! ओला, उबर और रैपिडो के राइड पीक आवर्स में होंगे दोगुना महंगे
यदि बिना किसी विशिष्ट कारण के राइड रद्द की जाती है, तो ड्राइवरों पर किराए का 10 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया जाएगा

Cab Booking: अगर आप ऑफिस जाने-आने या फिर कहीं बाहर जाने के लिए कैब बुक करते हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। केंद्र सरकार ने ओला, उबर, रैपिडो और अन्य जैसे कैब एग्रीगेटर्स को अपने नए दिशानिर्देशों के तहत पीक आवर्स के दौरान यात्रियों से बेस किराए का दोगुना तक वसूलने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा, नॉन-पीक आवर्स के दौरान किराया बेस दरों के 50 प्रतिशत से कम नहीं हो सकता है। इसके पहले ये राइड-हेलिंग कंपनियां यात्रा के पीक आवर्स के दौरान 1.5 गुना तक किराया वसूल सकती थीं। नए आदेश के अनुसार अब वे दोगुना तक किराया वसूल पायेंगी है, जिससे आपकी जेब ढीली हो सकती है।

सरकार के इस फैसले से ऐसे समय में जब कुछ राज्य पुराने वाहनों पर सख्त फ्यूल प्रतिबंध लागू कर रहे हैं, उस दौरान यात्रा की लागत बढ़ने की संभावना है। यह कदम आम लोगों के लिए चिंता बढ़ा रहा है।

एक तरफ तो इस कदम से आम लोगों को झटका लगता है वहीं दूसरी तरफ रैपिडो और उबर जैसे बाइक टैक्सी ऑपरेटरों को राहत मिलती है, जिन्होंने लंबे समय से कानूनी रूप से अस्पष्ट क्षेत्र में काम किया है। खासकर कर्नाटक जैसे राज्यों में जहां बाइक टैक्सियों पर हाल ही में लगे प्रतिबंध के कारण व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे।

बिना वजह राइड कैंसिल करने पर ड्राइवरों पर लगेगा जुर्माना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें