Range Rover Sport SV Black Edition: लैंड रोवर अपनी शानदार गाड़ियों की रेंज में एक नई और दमदार SUV Range Rover Sport SV Black Edition लाने जा रही है। इस गाड़ी को 2025 में ब्रिटेन में हुए Goodwood Festival of Speed में पहली बार दिखाया गया। यह SUV अपने शानदार लुक, नए फीचर्स और बहुत पावरफुल इंजन की वजह से काफी चर्चा में है। इसका ऑल ब्लैक लुक इसे और भी स्पोर्टी और प्रीमियम बनाता है, जो उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जिन्हें पावर और लग्जरी दोनों चाहिए।
सिर्फ 3.6 सेकंड में पकड़ेगी 0 से 100 किमी की रफ्तार
Rover Sport SV Black Edition में 4.4 लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 626 bhp की पावर और 750 Nm का टॉर्क देता है। अपने पावरफुल इंजन की वजह से यह SUV सिर्फ 3.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। यह दुनिया की सबसे तेज SUVs में से एक है।इसकी सबसे टॉप स्पीड 290 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 6D डायनामिक सस्पेंशन भी दिया गया है जिससे तेज रफ्तार पर भी गाड़ी का बैलेंस और कंट्रोल बहुत अच्छा बना रहता है।
Range Rover Sport SV Black Edition को एक खास काले रंग की थीम में पेश किया गया है। इस SUV में कहीं भी क्रोम का यूज नहीं किया गया है। ऑल ब्लैक थीम इसे बाकी मॉडल्स से अलग और स्पोर्टी बनाती है। इसके बोनट कार्बन फाइबर का बना है जो हल्का और काफी मजबूत है। 23 इंच के ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स आते है जो इसे दमदार लुक देते हैं। हाई परफॉर्मेंस ब्रेक क्लिपर्स दिए गए है जो तेज स्पीड में भी बेहतरीन कंट्रोल देते हैं।
लैंड रोवर SUV का अंदरूनी हिस्सा भी बाहर की तरह अंदर से पूरी तरह से काले रंग की प्रीमियम थीम पर डिजाइन किया गया है। इसमें एबोनी विंडसर लेदर सीट्स हैं, जो बहुत आरामदायक महसूस कराती हैं। ग्लॉस ब्लैक फिनिशिंग पूरे केबिन को स्पोर्टी और शानदार लुक देती है। यह थीम अंदर बैठने पर एक प्रीमियम और मॉडर्न एहसास देती है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है।
Range Rover ने अभी Sport SV Black Edition को Goodwood Festival of Speed में सिर्फ शोकेस किया है। कंपनी ने ने फिलहाल इसकी बिक्री को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि कंपनी ने यह जरूर कहा है कि यह SUV 2025 के अंत तक कई देशों में बिकना शुरू हो सकती है। भारत में इसे कब लॉन्च किया जाएगा इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।