2026 Renault Duster: Renault Duster की भारत में दमदार वापसी, आज होगा न्यू-जेनरेशन मॉडल लॉन्च, Creta–Seltos से है मुकाबला

2026 Renault Duster: Renault Duster भारत में वापसी कर रही है और आज (26 जनवरी) इसका नया जेनरेशन मॉडल लॉन्च होने वाला है। यह मिड-साइज SUV सबसे पहले भारत में साल 2012 में लॉन्च हुई थी। हालांकि, बिक्री के आंकड़े लगातार कमजोर रहने के कारण इसे 2022 में बंद कर दिया गया था।

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 5:01 PM
Story continues below Advertisement
Renault Duster की भारत में दमदार वापसी, आज होगा न्यू-जेनरेशन मॉडल लॉन्च

2026 Renault Duster: Renault Duster भारत में वापसी कर रही है और आज (26 जनवरी) इसका नया जेनरेशन मॉडल लॉन्च होने वाला है। यह मिड-साइज SUV सबसे पहले भारत में साल 2012 में लॉन्च हुई थी। हालांकि, बिक्री के आंकड़े लगातार कमजोर रहने के कारण इसे 2022 में बंद कर दिया गया था।

भारत में मिड-साइज SUV सेगमेंट की शुरुआत भले ही Renault Duster से हुई हो, लेकिन 2015 में Hyundai Creta के लॉन्च के बाद इसकी लोकप्रियता बरकरार नहीं रह सकी। 2019 में एक और कोरियाई मॉडल, Kia Seltos के आने के बाद इसकी लोकप्रियता और भी कम हो गई।

इस समय, मिड-साइज SUV सेगमेंट भारत में पैसेंजर व्हीकल (PV) की कुल बिक्री में सबसे बड़ा योगदान देता है। उदाहरण के लिए, FY24 में भारत में 5,38,172 मिड-साइज SUV यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि FY25 में इनकी थोक बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 13.26% की वृद्धि हुई और यह आंकड़ा 6,09,516 यूनिट्स तक पहुंच गया।


2026 Renault Duster: किनसे है मुकाबला

मिड-साइज SUV सेगमेंट में कड़ा मुकाबला है। Hyundai Creta और Kia Seltos के अलावा, इस सेगमेंट में Tata Sierra, Maruti Suzuki Grand Vitara, Maruti Suzuki Victoris, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Mahindra Thar Roxx, Tata Curvv, Honda Elevate, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun और MG Astor जैसी दमदार गाड़ियां मौजूद हैं।

किसी भी नए मॉडल के लिए इस सेगमेंट में एंट्री करना और अच्छी बिक्री हासिल करना आसान नहीं होगा, चाहे वह कभी कितना भी पॉपुलर ब्रांड रहा हो।

हालांकि, नई Renault Duster की एंट्री से कंपनी को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि Renault इस समय कम बिक्री से जूझ रही है। फिलहाल, कार निर्माता कंपनी केवल तीन मॉडल ही पेश करती है - Kwid एंट्री-लेवल हैचबैक, Triber कॉम्पैक्ट MPV और Kiger कॉम्पैक्ट SUV।

प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की कमी के कारण, Renault की घरेलू बिक्री में भारी गिरावट आई है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, FY21 में 92,268 यूनिट्स की बिक्री घटकर FY25 में मात्र 37,900 यूनिट्स रह गई। FY26 (अप्रैल-दिसंबर) में बिक्री लगभग स्थिर रही और 29,763 यूनिट्स पर पहुंच गई।

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए, इसमें कोई संदेह नहीं है कि नई Duster, Renault के लिए एक जरूरी मॉडल है। आइए जानते हैं कि 2026 रेनॉल्ट डस्टर में क्या-क्या खूबियां होंगी।

2026 Renault Duster का प्लेटफॉर्म

नई Renault Duster CMF-B प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो ग्लोबल लेवल पर कई Renault और Dacia प्रोडक्ट को सपोर्ट करता है। हमें उम्मीद है कि यह नए प्लेटफॉर्म से कार की मजबूती बढ़ेगी, राइड क्वालिटी बेहतर होगी, केबिन ज्यादा आरामदायक होगा और सेफ्टी भी पहले से ज्यादा मजबूत होगी।

2026 Renault Duster: डिजाइन में बदलाव और बाहरी अपडेट

नई Duster में सबसे बड़ा बदलाव इसके डिजाइन में देखने को मिलेगा। जिसमें फ्रंट, साइड और रियर तीनों तरफ के प्रोफाइल को अपडेट किया गया है। 2026 Duster एक अधिक मजबूत और दमदार SUV लुक अपनाएगी, जिसमें नया डिजाइन किया गया फ्रंट फेसिया, बोल्ड ग्रिल, LED हेडलाइट्स और अधिक आकर्षक बॉडी क्लैडिंग होगी। बड़े अलॉय व्हील्स और अधिक स्पष्ट शोल्डर लाइन के साथ इसका प्रोफाइल अधिक मस्कुलर दिखने की उम्मीद है। रियर की तरफ, नई LED टेललाइट्स और अपडेटेड बंपर SUV को अधिक मॉडर्न और प्रीमियम लुक देंगे।

2026 Renault Duster: इंटीरियर फीचर्स और केबिन अपग्रेड

नई Renault Dust के इंटीरियर में बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है। इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, कनेक्टेड कार फीचर्स, रियर एसी वेंट और बेहतर फीचर मिलने की संभावना है। Renault बेहतर केबिन स्पेस, बेहतर एर्गोनॉमिक्स और स्टोरेज ऑप्शन पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।

2026 Renault Duster: सेफ्टी फीचर्स और ADAS

सेफ्टी के लिहाज से, 2026 Duster में स्टैंडर्ड और ऑप्शनल दोनों तरह के कई सेफ्टी फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है। इसमें मल्टीपल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल होने की संभावना है। Renault की कीमत और पोजिशनिंग स्ट्रैटेजी के आधार पर, हाई वेरिएंट में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स भी मिल सकते हैं।

2026 Renault Duster: इंजन ऑप्शन

भारत में 2026 Renault Duster के इंजन से जुड़ी पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी। ग्लोबल लेवल पर, नई Renault Duster 2026 पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। भारत के लिए, Renault टर्बो-पेट्रोल इंजन पर ज्यादा फोकल, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होंगे। जिस सेगमेंट में यह कार आएगी, उसे देखते हुए, हमें उम्मीद नहीं है कि भारतीय बाजार के लिए इस नए मॉडल में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा।

2026 Renault Duster: कीमत और लॉन्च

कीमत, वेरिएंट्स, फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी पूरी जानकारी आज होने वाले आधिकारिक लॉन्च के बाद सामने आएगी। हालांकि, अनुमान है कि 2026 Renault Duster की एक्स-शोरूम कीमत करीब 10 लाख रुपये से 19 लाख रुपये के बीच हो सकती है। नई Renault Duster भारत में मार्च 2026 तक लॉन्च हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Maruti Victoris LXi MT: Maruti Victoris के बेस वेरिएंट की पूरी डिटेल, जानें ₹10.50 लाख में कौन-कौन से मिलेंगे बेहतरीन फीचर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।