Renault Duster: भारतीय बाजार में फिर से लौटेगी Renault Duster! 26 जनवरी 2026 को होगी ग्रैंड वापसी

Renault Duster Launch: नई डस्टर में नया ग्रिल और बम्पर डिजाइन, Y-शेप्ड LED हेडलैंप, चौड़े व्हील आर्च और दमदार बॉडी क्लैडिंग इसे पहले से कहीं ज्यादा मस्कुलर और शानदार लुक देंगे

अपडेटेड Oct 28, 2025 पर 6:03 PM
Story continues below Advertisement
Renault Duster को पहली बार साल 2012 में भारत में लॉन्च किया गया था

Renault Duster: किफायती SUV सेंगमेंट में भारत की सबसे जबरदस्त कारों में से एक Renault Duster की री-लॉन्चिंग की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। Renault ने घोषणा की है कि नई जनरेशन की Duster SUV को 26 जनवरी, 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि Renault Duster को साल 2012 में भारत में लॉन्च किया गया था। यह मिड-साइज SUV सेगमेंट की टॉप कारों में से एक थी। इसी के लॉन्च के साथ ही मिड-साइज SUV का क्रेज चला था जो आज भारत के मार्केट का लगभग एक-चौथाई हिस्सा है।

क्यों खास है Duster की वापसी?

Duster सिर्फ एक कार नहीं थी, बल्कि यह भारतीय उपभोक्ताओं के लिए सादगी, मजबूती और किफायती कीमत का प्रतीक थी। अप्रैल 2020 में नए उत्सर्जन मानकों के कारण इसे बाजार से हटा लिया गया था, लेकिन लगभग पांच साल बाद यह बिल्कुल नए रंग-रूप और अंदाज में वापसी कर रही है। भारत में Duster का सीधे तीसरी जनरेशन मॉडल लॉन्च होगा, जिसे Renault की ग्लोबल पार्टनर ब्रांड Dacia ने 2023 में दुनिया के सामने पेश किया था। नई Duster को Renault-Nissan की साझेदारी में तैयार मॉड्यूलर CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म को भारतीय बाजार के लिए खास तौर पर बनाया है।


पहले से ज्यादा बोल्ड और एडवांस

नई Duster अपने क्लासिक 'रग्ड और मस्कुलर' लुक को बरकरार रखेगी, लेकिन इसमें कई आधुनिक बदलाव किए गए हैं:

एक्सटीरियर: इसमें नया ग्रिल और बम्पर डिजाइन, Y-शेप्ड LED हेडलैंप, चौड़े व्हील आर्च और दमदार बॉडी क्लैडिंग इसे पहले से कहीं ज्यादा मस्कुलर और शानदार लुक देंगे। कंपनी ने अभी तक इंजन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह स्पष्ट है कि नई Duster अपने कई हिस्सों और इंजन विकल्पों को आगामी Nissan Tekton SUV के साथ साझा करेगी, जो इसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। Renault इस SUV का थ्री-रो वाला वर्जन भी तैयार कर रही है, जो वैश्विक बाजारों में Bigster नाम से बिक रहा है।

इंटीरियर: केबिन अब अधिक प्रीमियम और तकनीकी रूप से एडवांस होगा। इसमें डुअल-टोन डैशबोर्ड और बेहतर सॉफ्ट-टच फिनिश की उम्मीद है। इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले, फ़ुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और Arkamys 3D साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

26 जनवरी 2026 को नई Duster की ग्रैंड एंट्री के साथ ही इसकी सभी तकनीकी जानकारियों और फीचर्स से पर्दा उठ जाएगा। यह SUV अगले साल के मध्य तक बाजार में लॉन्च हो सकती है और हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसे दिग्गजों को टक्कर देगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।