Renault भारत में लॉन्च करेगी 7 नई कारें, मिलेगा अंडरबॉडी CNG फीचर

Renault India ने भारतीय बाजार में सात नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की घोषणा की है। फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल कंपनी के ये नए प्रोडक्ट RGEP पर आधारित होंगे। इनका उपयोग 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement
Renault भारत में लॉन्च करेगी 7 नई कारें, मिलेगा अंडरबॉडी CNG फीचर

Renault India ने भारतीय बाजार में सात नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की घोषणा की है। फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल कंपनी के ये नए प्रोडक्ट Renault Group Entry Platform (RGEP) पर आधारित होंगे। इनका उपयोग भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। गौरतलब है कि इस सेगमेंट में फिलहाल Maruti Suzuki और Hyundai जैसी कंपनियों का दबदबा है।

Renault Group Entry Platform (RGEP)

फिलहाल इस सेगमेंट में ब्रांड के पास Renault Kwid, साथ ही Triber MPV और Kiger SUV मौजूद हैं। इस नए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके कंपनी इस सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करेगी और अपने मॉडलों की क्षमता को बेहतर बनाएगी। हालांकि इसमें Kwid को शामिल नहीं किया जाएगा। यह नया RGEP प्लेटफॉर्म कई बॉडी टाइप को सपोर्ट करेगा, जिससे अलग-अलग सेगमेंट में नए अपडेट आएंगे।


इन कारों के मौजूदा वर्जन CMF-A प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। आने वाले कुछ महीनों में इन मॉडलों को RGEP प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह ब्रांड के "FutuREeady India" रोडमैप का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कंपनी की मौजूदगी को बढ़ाना है। इसके अलावा, ब्रांड का लक्ष्य बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धी सेक्टर में से एक में अपनी स्थिति मजबूत करना है।

Renault Triber में अंडरबॉडी CNG की सुविधा

Triber रेंज में एक बड़ा अपडेट आने वाला है, जिसे फ्यूचर में RGEP प्लेटफॉर्म पर आधारित अंडरबॉडी CNG के साथ पेश किया जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बूट स्पेस (डिग्गी की जगह) खाली रहेगा, क्योंकि CNG सिलेंडर अब नीचे फिट किया जाएगा। ऐसे ही अपडेट्स फ्यूचर में ब्रांड के अन्य नए मॉडलों में भी देखने को मिल सकते हैं, खासकर 10 लाख रुपये से कम वाले सेगमेंट में।

Renault Group Modular Platform (RGMP)

कार निर्माता कंपनी Renault Group Modular Platform (RGMP)का उपयोग करके अन्य सेगमेंट में भी अपनी उपस्थिति बढ़ाने की योजना बना रही है। यह वही प्लेटफॉर्म है जिस पर Duster SUV आधारित है और छह पावरट्रेन विकल्पों को सपोर्ट कर सकता है। इन विकल्पों में CNG , फ्लेक्स-फ्यूल कारें, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और EV शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें 2WD और 4WD ड्राइव सिस्टम का भी सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें: Manual vs Automatic Cars: भारतीय सड़कों पर कौन सी कार बचाती है ज्यादा पेट्रोल?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।