Get App

नए फीचर और स्टाइलिश लुक के साथ लॉन्च हुई Renault Triber, जानें कितनी है कीमत?

Renault India ने Triber का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है, जो पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश, स्पेशियस और स्मार्ट है। बता दें कि इस कार में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, क्योंकि इसे बाजार में आए हुए लगभग 6 साल हो चुके हैं। नई Triber की कीमत 6.2 लाख रुपये से शुरू होकर 9.16 लाख रुपये तक जाती है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 23, 2025 पर 5:04 PM
नए फीचर और स्टाइलिश लुक के साथ लॉन्च हुई Renault Triber, जानें कितनी है कीमत?
स्टाइलिश लुक के साथ लॉन्च हुई Renault Triber

Renault Triber 2025 : अगर आप ऐसी कार ढूंढ़ रहे हैं जो आपके पूरे परिवार के लिए परफेक्ट हो, जिसमें आधुनिक फीचर्स हों और जो आपके बजट में भी फिट हो, तो नई Renault Triber आपके सपनों की सवारी साबित हो सकती है। Renault India ने Triber का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है, जो पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश, स्पेशियस और स्मार्ट है। बता दें कि इस कार में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, क्योंकि इसे बाजार में आए हुए लगभग 6 साल हो चुके हैं। हालांकि इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले जैसा ही 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72hp की पावर जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ आता है।

एक्सटीरियर में बदलाव

नई ट्राइबर को बाहर से लेकर अंदर तक पूरी तरह से बदल दिया गया है। इसमें पहले से ज्यादा नए एक्सटीरियर और इंटीरियर फीचर्स जोड़े गए हैं। Triber का फ्रंट डिजाइन बिल्कुल नया है, जिसमें बोल्ड ग्रिल, स्कल्प्टेड हुड और स्लीक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप हैं जो इसे मॉडर्न और शार्प लुक देते हैं। इसमें LED DRLs, फॉग लैंप और स्टाइलिश नए अलॉय व्हील भी हैं। कार अब पुराने मॉडल से ज्यादा प्रीमियम लगती है।

इंटीरियर में क्या है नया?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें