Mahindra XUV700 price : जिस हिसाब से Mahindra XUV700 की डिमांड है इसमें कोई शक नहीं है कि यह कंपनी की एक सफल पेशकश है। अगस्त 2021 में अपनी शुरुआत के बाद से ही इसे जबरदस्त बिक्री मिली है। अब XUV700 को भारत में आए चार साल होने वाले हैं और महिंद्रा ने घोषणा की है कि इस मिड साइज एसयूवी कार ने 3 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। आपको बता दें कि मार्च 2025 में XUV700 ने 2.5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया था। मतलब कंपनी को अगली 50,000 बिक्री पार करने में केवल चार महीने लगे।