Flying Flea C6 Launched: Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 लॉन्च, कीमत 2.79 लाख रुपये

Flying Flea C6 Launched: Royal Enfield ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक, Flying Flea C6, को 2.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। बैटरी-एज-अ-सर्विस (BAAS) के साथ, इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

अपडेटेड Apr 10, 2026 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement
Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 लॉन्च

Flying Flea C6 Launched: Royal Enfield ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक, Flying Flea C6, को 2.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। बैटरी-एज-अ-सर्विस (BAAS) के साथ, इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह लॉन्च कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके साथ ही यह भविष्य में आने वाली कंपनी की इलेक्ट्रिक बाइक्स की शुरुआत भी है।

Flying Flea C6: रेंज और स्पेसिफिकेशन्स

Flying Flea C6 में 15.4 kW (20 hp) का PMSM इलेक्ट्रिक मोटर लगा है और इसमें 3.91 kWh की बैटरी है। उपलब्ध स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार, यह बाइक सिर्फ 3.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी अधिकतम स्पीड 115 किमी प्रति घंटे है। कंपनी का दावा है कि इसकी IDC रेंज 154 किमी है और ऑनबोर्ड चार्जर लगभग 65 मिनट में बैटरी को 20% से 80% तक चार्ज कर सकता है।


Flying Flea C6: फीचर्स

Royal Enfield ने इस बाइक को शहरी राइडर्स के लिए कई शानदार फीचर्स से लैस किया है। इनमें ऑल- LED लाइटिंग, गूगल आधारित ऑनबोर्ड नेविगेशन, वायरलेस फोन चार्जिंग, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और स्पोर्ट व इंडिविजुअल जैसे राइड मोड शामिल हैं।

इंडिविजुअल मोड में राइडर ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS इंटरवेंशन और थ्रॉटल रिस्पॉन्स को अपनी पसंद के अनुसार सेट कर सकते हैं।

Flying Flea C6: डिजाइन

डिजाइन के मामले में फ्लाइंग फ्ली C6 एक अनोखे और कॉम्पैक्ट स्टाइल के साथ आती है। यह बाइक असली पुराने फ्लाइंग फ्ली से प्रेरित है। इसमें एक्सपोज्ड फ्रेम, गिर्डर-टाइप फ्रंट सस्पेंशन, फ्लोटिंग सीट और हटाई जा सकने वाली पिलियन सीट दी गई है।

इन खास फीचर्स की वजह से यह बाइक Royal Enfield की पारंपरिक पेट्रोल बाइक्स से बिल्कुल अलग और यूनिक नजर आती है।

बैटरी पैक को एल्यूमीनियम केसिंग में रखा जाएगा, जिसे बाइक की एयरोडायनामिक्स और कूलिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिजाइन बाइक को एक अलग और खास लुक भी देता है।

इन सभी फीचर्स के साथ, बाइक का वजन सिर्फ 124 किलोग्राम है, जो इसे रॉयल एनफील्ड की अब तक की सबसे हल्की बाइक बनाता है।

तकनीक और कनेक्टिविटी

फ्लाइंग फ्ली सी6 में Wi-Fi, ब्लूटूथ और 4G कनेक्टिविटी जैसी कई मॉडर्न तकनीकें दी गई हैं। साथ ही रिमोट मॉनिटरिंग की सुविधा भी है। इसमें ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट भी मिलते हैं, जिससे समय के साथ सॉफ्टवेयर में लगातार सुधार होता रहता है।

प्लेटफॉर्म और डेवलपमेंट

यह मोटरसाइकिल पूरी तरह से कंपनी के अपने Flying Flea Tech Centre में इन-हाउस (अंदर ही) बनाई गई है। इसे बनाने में भारत और यूके (UK) के 200 से ज्यादा इंजीनियरों ने काम किया है। इसके साथ ही इसमें 45 से ज्यादा पेटेंट के लिए आवेदन भी किए गए हैं।

FF.C6 को दुनिया भर में पहचान मिली है और इसने 'डिज़ाइन कॉन्सेप्ट' कैटेगरी में Red Dot Award 2025 जीता है।

लॉन्च के बारे में बात करते हुए, Eicher Motors के मैनेजिंग डायरेक्टर और Royal Enfield के CEO बी. गोविन्दराजन ने कहा कि Flying Flea ब्रांड कंपनी के 125 साल पूरे होने पर एक नए अध्याय का प्रतिनिधित्व करता है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि C6 सिर्फ एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल नहीं है, बल्कि यह एक बड़े विजन की शुरुआत है, जिसका मकसद अनुभव, टेक्नोलॉजी और डिजाइन के मेल से शहरी मोबिलिटी (यानी शहर में आने-जाने के तरीके) को नए तरीके से परिभाषित करना है।

कंपनी ने यह भी बताया कि Flying Flea ब्रांड के तहत आगे आने वाले समय में कई नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च किए जाएंगे।

Flying Flea C6 C6 के साथ, Royal Enfield बढ़ते इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में एक नई पहचान चाहती है, कंपनी अपनी पुरानी मोटरसाइकिलिंग विरासत को आधुनिक, पर्यावरण के अनुकूल और स्मार्ट कनेक्टेड शहरी मोबिलिटी के साथ जोड़ना चाहती है।

यह भी पढ़ें: Bajaj Pulsar 180 की भारत में धमाकेदार एंट्री, मिलेगा प्रीमियम लुक और दमदार परफॉर्मेंस, जानें कीमत और फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।