Royal Enfield की नई Bullet 650 लॉन्च, मिलेगा क्लासिक स्टाइल और मॉडर्न पावर का कॉम्बो, जानें कीमत और फीचर्स

Royal Enfield Bullet 650: Royal Enfield ने भारत में अपनी लोकप्रीय Bullet 650 को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक अब देशभर में रॉयल एनफील्ड के ऑथराइज्ड डीलरों के पास Cannon Black and Battleship Blue दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

अपडेटेड May 28, 2026 पर 2:10 PM
Story continues below Advertisement
Royal Enfield की नई Bullet 650 लॉन्च, मिलेगा क्लासिक स्टाइल और मॉडर्न पावर का कॉम्बो

Royal Enfield Bullet 650: Royal Enfield ने भारत में अपनी लोकप्रीय Bullet 650 को 3.65 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यह बाइक अब देशभर में रॉयल एनफील्ड के ऑथराइज्ड डीलरों के पास Cannon Black and Battleship Blue दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Royal Enfield Bullet 650 के लॉन्च के साथ, कंपनी ने आखिरकार अपनी आइकॉनिक Bullet नाम की बाइक को लोकप्रिय 650cc पैरलल-ट्विन प्लेटफॉर्म पर ला दिया है। यह बाइक क्लासिक Bullet के पुराने स्टाइल को आधुनिक इंजीनियरिंग और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ जोड़ती है। साथ ही इसमें वही पुराना और दमदार “रॉयल एनफील्ड वाला” फील भी मिलता है, जिसके लिए यह ब्रांड दशकों से जाना जाता है।

बुलेट 1932 में लॉन्च होने के बाद से भारत में सबसे अधिक पहचानी जाने वाली मोटरसाइकिलों में से एक रही है। अब इसके 650cc वर्जन में, बाइक को ज्यादा पावर, ज्यादा दमदार रोड प्रेजेंस और बेहतर टूरिंग क्षमता मिली है, जबकि इसका क्लासिक लुक और सीधा (upright) राइडिंग स्टांस पूरी तरह बरकरार रखा गया है।


Royal Enfield Bullet 650 650 के केंद्र में 647.95cc का पैरलल-ट्विन इंजन है, जो Royal Enfield की कई अन्य 650cc बाइक्स में भी इस्तेमाल होता है। फ्यूल-इंजेक्टेड SOHC इंजन 46.4 hp और 52.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 6-स्पीड कॉन्स्टेंट-मेश गियरबॉक्स और स्मूथ गियर शिफ्ट के लिए ट्यून किए गए वेट मल्टी-प्लेट क्लच के साथ आता है।

Royal Enfield ने कहा है कि इस मोटरसाइकिल को इस तरह विकसित किया गया है कि यह आरामदायक राइडिंग अनुभव दे सके। साथ ही यह हाईवे पर चलाने और लंबी दूरी की टूरिंग के लिए भी पूरी तरह सक्षम है।

इस बाइक का चेसिस स्टील ट्यूबलर स्पाइन फ्रेम पर आधारित है और इसमें दोनों तरफ Showa सस्पेंशन दिया गया है। फ्रंट में 43 mm टेलीस्कोपिक फोर्क मिलता है, जिसमें 120 mm का व्हील ट्रैवल है, जबकि पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जिनमें 90 mm ट्रैवल मिलता है।

बाइक में 19-इंच का फ्रंट व्हील और 18-इंच का रियर व्हील दिया गया है, जिससे इसका पारंपरिक Bullet जैसा स्टांस बना रहता है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320 mm डिस्क और रियर में 300 mm डिस्क सेटअप दिया गया है, जिसमें ट्विन-पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर्स और डुअल-चैनल ABS शामिल है।

डिजाइन की बात करें तो Royal Enfield Bullet 650 अपनी पारंपरिक Bullet पहचान को बनाए रखती है। इसमें हैंड-पेंटेड गोल्ड पिनस्ट्राइप्स, टियरड्रॉप शेप फ्यूल टैंक, सीधा राइडिंग एर्गोनॉमिक्स और सिग्नेचर नैसेल-स्टाइल हेडलैम्प हाउसिंग दिया गया है।

इस बाइक में कैस्केट-माउंटेड LED हेडलैंप दिया गया है, जिसमें Royal Enfield के सिग्नेचर ‘tiger-eye’ पायलट लैंप शामिल हैं। यह स्टाइलिंग एलिमेंट 1954 से चला आ रहा है। इसके अलावा इसमें LED टेल लैंप, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। इस क्लस्टर में फ्यूल लेवल, ट्रिप मीटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर और सर्विस रिमाइंडर जैसी जरूरी जानकारी मिलती है।

Royal Enfield ने Bullet 650 को रेट्रो-स्टाइल कंट्रोल्स, पॉलिश किए हुए स्विच और रोटरी स्विच से लैस किया है ताकि बाइक का क्लासिक लुक बरकरार रहे। क्रोम फिनिश वाले पीशूटर एग्जॉस्ट इसके पुराने जमाने के डिजाइन को और भी निखारते हैं।

Royal Enfield Bullet 650 के मुख्य फीचर्स

  • 647.95cc पैरेलल-ट्विन इंजन
  • 46.4 हॉर्सपावर और 52.3 Nm टॉर्क
  • 6-स्पीड गियरबॉक्स
  • स्टील ट्यूबलर स्पाइन फ्रेम
  • शोवा सस्पेंशन
  • 320mm फ्रंट और 300mm रियर डिस्क ब्रेक
  • डुअल-चैनल ABS
  • tiger-eye पायलट लैंप के साथ एलईडी हेडलाइट
  • USB Type-C चार्जिंग पोर्ट
  • सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • हैंड-पेंटेड गोल्ड पिनस्ट्राइप्स
  • पी-शूटर एग्जॉस्ट्स

Bullet 650 के लॉन्च ने भारत में Royal Enfield के बढ़ते 650cc पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है, जिसमें इस समय Interceptor 650, Continental GT 650, Super Meteor 650, Shotgun 650 और Classic 650 जैसे मॉडल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Hero Super Splendor XTEC 2.0 भारत में लॉन्च, देगी 72 kmpl की माइलेज, जानें कीमत और फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।