अगर आप Royal Enfield के फैन हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने जुलाई 2026 में शानदार बिक्री दर्ज की है। इस दौरान Royal Enfield की कुल मोटरसाइकिल बिक्री 34% बढ़कर 1,18,232 यूनिट पर पहुंच गई। इस शानदार प्रदर्शन में सबसे बड़ा योगदान घरेलू बाजार का रहा, जबकि विदेशों में भी कंपनी की बिक्री में हल्की बढ़त देखने को मिली।
