Skoda Kushaq Facelift: Skoda ने Kushaq Facelift को भारतीय बाजार में 10.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इस मॉडल का सबसे महंगा वेरिएंट 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है। यह 2026 वर्जन Kushaq SUV का पहला बड़ा अपडेट है, जो 2021 में लॉन्च होने के बाद आया है। इसमें SUV के डिजाइन और फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इन सभी बदलावों का मकसद इसे Renault Duster, Hyundai Creta, Maruti Suzuki Victoris, Kia Seltos जैसे SUV के मुकाबले बेहतर स्थिति में लाना है।
