Skoda Kushaq Facelift: Skoda Kushaq का फेसलिफ्ट वर्जन कल भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। इसमें अपडेटेड स्टाइलिंग, नए फीचर्स और सेफ्टी से जुड़े अपग्रेड शामिल हैं। यह उन ग्राहकों के लिए एक बड़ा अपडेट है जो इस भीड़ वाले मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक नया विकल्प तलाश रहे थे। दरअसल, यह एक ऐसा सेगमेंट है, जहां फीचर्स में अपडेट और कीमत जैसे कारक खरीदारी के फैसले में अहम भूमिका निभाते हैं। स्कोडा कुशाक का फेसलिफ्ट वर्जन अपने कंपीटिटर मॉडलों के मुकाबले खुद को लोकप्रीय बनाए रखना चाहता है। ब्रांड ने इसका डिजाइन सुधारकर और केबिन टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाकर यह काम किया है। इंजन विकल्प पहले जैसे ही हैं और अपडेट का मुख्य उद्देश्य फीचर्स की कमियों को दूर करते हुए SUV की प्रैक्टिकलिटी को बढ़ाना है।
