Maruti Suzuki Victoris CNG: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India, Maruti Suzuki Victoris CNG पर भारी छूट दे रही है, क्योंकि CNG से चलने वाले इस मॉडल की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मारुति सुजुकी के कम से कम तीन डीलरशिप्स ने Moneycontrol को बताया है कि वे विक्टोरिस CNG पर लगभग 2.10 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रहे हैं।
इस कुल छूट में 1.50 लाख रुपये तक की सीधी छूट, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का इंस्टिट्यूशनल सेल्स ऑफर शामिल है।
डीलरशिप प्रतिनिधियों ने बताया कि इन छूटों के अलावा, खरीदार अपने क्रेडिट स्कोर के आधार पर लगभग 7.60% सालाना ब्याज दर पर लोन भी प्राप्त कर सकते हैं।
CNG वर्जन की बढ़ती हिस्सेदारी
सितंबर 2025 में भारत में लॉन्च होने के बाद से, Victoris ने घरेलू बाजार में कुल 89,291 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। मारुति सुजुकी के अनुसार, इस मिड-साइज SUV की बिक्री में CNG की हिस्सेदारी अब 45% तक पहुंच गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि वि Victoris नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल, CNG और हाइब्रिड इंजन विकल्पों में उपलब्ध है।
अप्रैल में कंपनी ने 76,348 CNG कारें बेचीं
Victoris CNG की बढ़ती मांग मारुति सुजुकी के सीएनजी सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन के अनुरूप है। अप्रैल में कंपनी ने 76,348 CNG कारें बेचीं, जो अब तक की उसकी सबसे अधिक मासिक CNG बिक्री है।
इस महीने की शुरुआत में, मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, पार्थो बनर्जी ने कहा कि हम जितनी भी कारें बेच रहे हैं, उनमें से हर 10 में से चौथी कार CNG मॉडल है।
Maruti Suzuki Victoris CNG की कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू होकर 14.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसके सीधे मुकाबले में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा CNG और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG जैसी कारें शामिल हैं।
Victoris CNG में 1.5 लीटर का के15सी इंजन लगा है, जो CNG मोड में 88 PS और 121 NM का टॉर्क, और पेट्रोल मोड में 101 PS और 137 NM का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जुड़ा है और इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं है। Victoris CNG का माइलेज 27.02 किमी प्रति किलोग्राम बताया गया है।