Tata Curvv EV: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बढ़ती डिमांड के बीच कार निर्माता कंपनियां या तो अपने मौजूदा मॉडलों को इलेक्ट्रिक में बदल रहे हैं या नए मॉडल लॉन्च कर रहे हैं। ऐसे समय में जब EV का क्रेज अपने चरम पर है, और बाजार कॉम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर से भरा हुआ है, टाटा ने कर्व नाम से एक कूप-स्टाइल इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की है। यह मॉडल पहले ही कई मायनों में अपने सेगमेंट में अपनी जगह बना चुका है, जिसका श्रेय इसकी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और किफायती कीमत को जाता है। इसकी शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपये है और टॉप मॉडल की कीमत 22.24 लाख रुपये (सभी एक्स-शोरूम) तक जाती है।
यदि आप एक इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं और अपने चॉइस को लेकर भ्रमित हैं, तो थोड़ा रुकिए। इस लेख में हम आपको एक समझदारी भरा निर्णय लेने में मदद करने वाले हैं। इस लेख में हमने सभी प्रमुख विशेषताओं और हाइलाइट्स को सूचीबद्ध किया है, जो आपको ईवी खरीदने की योजना बनाते समय टाटा कर्व ईवी को अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल करने के लिए मजबूर कर सकते हैं।
शानदार रोड प्रेजेंस और आकर्षक डिजाइन
आप इसे पसंद करें या नापसंद करें, लेकिन आप इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि Curvv EV सड़क पर लोगों का ध्यान आकर्षित करती है। इसका शानदार कूप-एसयूवी डिजाइन इसका पूरा श्रेय लेता है, और बोल्ड एस्थेटिक्स इसे प्रतिस्पर्धा से अलग दिखाते हैं। बाहर से अपनी स्टाइल स्टेटमेंट से यह अपनी मौजूदगी का एहसास कराती है। इसकी स्लोपिंग रूफलाइन और फ्यूचरिस्टिक सिल्हूट 'आई कैंडी' कहे जा सकते हैं। इस मॉडल में कुछ शानदार फीचर्स दिए गए हैं जो इसे दूसी गाड़ियों से एक कदम आगे रखते हैं।
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और जबरदस्त फीचर्स से लोडेड है Curvv EV
केबिन के अंदर ग्राहकों को डुअल-टोन सफेद और ग्रे रंग का डिजाइन मिलता है। Curvv EV फीचर्स की एक लंबी लिस्ट से भरी हुई है जिसमें टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल, एक 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक 12.3-इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन शामिल हैं, जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले सहित सभी वायरलेस कार कनेक्ट टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसमें वायरलेस चार्जिंग, रोटरी ड्राइव सेलेक्टर, इल्यूमिनेटेड मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, जेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट, एक 320W 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम और 500 लीटर का शानदार बूट स्पेस शामिल है।
Tata Curvv EV 45 और 55 kWh दो बैटरी सेटअप में उपलब्ध है, जो एक बार चार्ज करने पर क्रमशः 430, 502 किमी की रेंज देने में सक्षम हैं। 70kW चार्जर का उपयोग करके गाड़ी को 10-100 प्रतिशत तक चार्ज होने में केवल 40 मिनट लगते हैं। जब पवार की बात आती है, तो कंपनी का दावा है कि यह 148 – 165 बीएचपी के बीच अधिकतम आउटपुट देने में सक्षम है।
स्टाइल के साथ सेफ्टी फीचर्स का भी रखा गया है खयाल
ब्रांड द्वारा शेयर किए गए डेटा के अनुसार, कर्व ईवी को सेफ्टी टेस्ट्स से गुजारा गया है। यह भारत एनसीएपी (Bharat NCAP) से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ सफल हुई है। यह रेटिंग मॉडल के इलेक्ट्रिक और आईसीई (पेट्रोल/डीजल) दोनों संस्करणों पर लागू होती है। इसके अलावा इस SUV ने एडल्ट और चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।