Tata Harrier EV high-speed test : टाटा मोटर्स (Tata Motors) अगले महीने अपनी बहुप्रतीक्षित ऑल-इलेक्ट्रिक हैरियर (all-electric Harrier) लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पहली फुल-साइज़ SUV EV के तौर पर प्रचारित, टाटा हैरियर EV का सीधा मुकाबला महिंद्रा XEV 9e से होगा। नेक्सन ईवी (Nexon EV), पंच ईवी (Punch EV) और कर्व ईवी (Curvv EV) के बाद टाटा मोटर्स लाइनअप में चौथी ईवी एसयूवी (EV SUV) होने के नाते, हैरियर ईवी (Harrier EV) को 3 जून, 2025 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च की तारीख से पहले, टाटा की नई फ्लैगशिप ईवी को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) पर चलते हुए देखा गया, जिससे इसके बाहरी रूप रंग (exterior) की साफ झलक देखने को मिली है।
इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरों में हैरियर ईवी को बिना किसी आवरण (camouflage) के सड़क पर तेज गति से दौड़ते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों से यह वाहन उत्पादन के लिए तैयार मॉडल जैसा लगता हे। इन तस्वीरों में सिल्वर व्हील वाली वाली एक सफेद एसयूवी दिखाई दे रही है। एक्सटीरियर की बात करें तो यह ICE Harrier जैसा ही है, जिसमें एक ही सिल्हूट और ओवरऑल लेआउट है। Harrier EV के एक्सटीरियर और डिज़ाइन का खुलासा पहले ही भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में किया जा चुका है। हालांकि, मुख्य विशेषताओं का खुलासा होना अभी बाकी है।
स्पीड टेस्ट के दौरान इस एसयूवी में पीछे के दाहिने पहिये के पास एक चार्जिंग पोर्ट भी दिखाई दे रहा है जिसे ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया गया था। सोशल मीडिया यूजर चार्जिंग पोर्ट के इस लोकेशन से खुश दिखे। इनमें से एक ने कहा, "मुझे लगता है कि चार्जिंग पोर्ट के लिए साइड एक बेहतर लोकेशन है,क्योंकि सामने से टक्कर लगने पर इसको नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन खूबसूरती के नजरिए से, फ्रंट पोर्ट बेहतर है। हालांकि बड़ी एसयूवी में सुविधा के लिए केवल 2 चार्जिंग पोर्ट दिए जाते हैं।" एक अन्य यूजर ने कहा, "अपने ICE काउंटर पार्ट की तरह ड्राइवर की तरफ रियर क्वार्टर पैनल पर दिए जाने वाला पोईट व्यावहारिक रूप से बेहतर है। इससे बिना इधर-उधर घूमे ड्राइवर को आसान पहुंच मिलेगी इसस बड़े फ्रंक के लिए फ्रंट एरिया में खाली जगह मिलती है...यह डुअल मोटर सेटअप के साथ अच्छी तरह से काम करता है।"
टाटा हैरियर ईवी की विशेषताएं
हालांकि हैरियर ईवी के खास तकनीकी डिटेल अभी भी बताए गए हैं। लेकिन यह जानकारी मिली है कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में एक ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम होगा, जो रियर एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से चलेगा। इसमें कर्व ईवी में दिए गए बैटरी पैक की तुलना में एक बड़ा बैटरी पैक होने की भी उम्मीद है, जिसमें लगभग 500 एनएम का टॉर्क आउटपुट मिलेगा। डिज़ाइन के लिहाज से, हैरियर ईवी में कई सिग्नेचर एलिमेंट्स बरकरार हैं, जिसमें वर्टिकल एलईडी हेडलैंप, ब्लैक-आउट डी-पिलर, फ्लोटिंग रूफलाइन, ब्लेड के आकार के डीआरएल और रियर बम्पर में इंटीग्रेटेड वर्टिकल स्टैक्ड एलईडी फॉग लैंप शामिल हैं।
इसके खास फीचर्स में 360-डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार तकनीक, पावर एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेटेड लेदर सीटें और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। इसमें EV में व्हीकल-टू-लोड (V2L) और व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) चार्जिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी होंगी।
जहां तक कीमत की बात है, हैरियर ईवी को 25-30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की रेंज में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।