Tata Harrier EV: 3 जून को लॉन्च होगा धांसू SUV हैरियर का इलेक्ट्रिक वेरिएंट, जानें कितनी होगी रेंज और कीमत?

Tata Harrier EV: टाटा हैरियर EV के लॉन्च से भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एक बोल्ड लुक और पावरफुल विकल्प उपलब्ध होगा। यह महिंद्रा BE 6, XEV 9e और BYD एटो 3 जैसी इलेक्ट्रिक SUV को कड़ी टक्कर देगी

अपडेटेड Jun 02, 2025 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और पावर्ड टेलगेट जैसे कई फीचर्स इसमें होंगे

Tata Harrier EV: हाल के कुछ सालों में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज तेजी से बढ़ा है। हाल ही में हुंडई ने क्रेटा का EV वेरिएंट लॉन्च किया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब टाटा मोटर्स भी अपने दमदार SUV हैरियर का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लेकर आ रही है। Tata Harrier EV 3 जून को भारत में लॉन्च होने जा रही है। यह दमदार SUV देश के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट करने के लिए तैयार है। आइए आपको बताते हैं क्या हो सकते है इसके खास फीचर्स।

क्यों है हैरियर EV इतनी खास?

टाटा हैरियर EV, कंपनी की पॉपुलर हैरियर SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन है। इसे एक नए इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर a'cti.ev+' प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह प्लेटफॉर्म परफॉर्मेंस, डिजिटल तकनीक और ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम को एक साथ लाने के लिए डिजाइन किया गया है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें हैरियर EV को केरल के मुश्किल 'एलिफेंट रॉक' पर चढ़ते हुए दिखाया गया था, जिससे इसकी ऑफ-रोड कैपेबिलिटी को दिखाता है।

दमदार फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से होगी लैस

टाटा हैरियर EV फीचर्स के मामले में भी काफी दमदार होगी। इसमें कई सेगमेंट लीडिंग फीचर्स और डिजिटल टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। नई हैरियर EV में कुछ खास फीचर्स ये हो सकते है:

डुअल-मोटर AWD सेटअप: यह इस सेगमेंट में टाटा की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV होगी जिसमें डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम होगा, जिससे यह हर तरह के इलाकों में दमदार परफॉर्मेंस देगी।


टेरेन मोड्स: इसमें विभिन्न प्रकार के इलाकों के लिए कई ड्राइव मोड होंगे, जैसे 'रॉक क्रॉल मोड', 'स्नो' और 'सैंड मोड'। इसमे लेवल 2 ADAS तकनीक मिलेगी, जो गाड़ी की सुरक्षा को बढ़ाएगी।

ऑफ-रोड क्रूज असिस्ट: मुश्किल रास्तों पर बेहतर नियंत्रण के लिए यह सुविधा मिलेगी। साथ ही इसमे 360-डिग्री कैमरे के माध्यम से कार के निचले हिस्से का एक बेहतर फुटेज प्रदान करेगा, जिससे ऑफ-रोडिंग में आसानी होगी। इसमे एक बूस्ट मोड भी मिलेगा जिससे लिमिटेड टाइम के लिए टॉर्क बढ़ा सकेंगे।

बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम: इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट होगा। साथ ही 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा।

Summon Mode: इस फीचर से आप चाबी के रिमोट का इस्तेमाल करके कार को आगे-पीछे कर सकते हैं।

वाहन-से-लोड (V2L) फीचर: यह कार को अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पावर देने की अनुमति देगा। कुछ लोग इस फीचर को काफी पसंद करते हैं।

अन्य प्रीमियम फीचर्स: डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल होंगे।

डिजाइन और लुक: टाटा हैरियर EV का लुक मौजूदा हैरियर के ICE मॉडल के काफी समान होगा, लेकिन इसमें कुछ खास EV-स्पेशल बदलाव किए जाएंगे। इसमें बंद फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, और एयरो अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। LED DRLs और टेल लैंप भी आधुनिक और आकर्षक होंगे।

टाटा हैरियर EV का लुक टाटा हैरियर EV का लुक

क्या होगी कीमत और रेंज?

टाटा हैरियर EV की कीमत ₹24 लाख से ₹30 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है। यह कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक SUV जैसे नेक्सन EV और कर्व EV से ऊपर होगी। रेंज की बात करें तो, हैरियर EV को कई बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ पेश किए जाने की संभावना है। टॉप-स्पेक मॉडल में 75kWh का बैटरी पैक हो सकता है, जो एक बार चार्ज करने पर 600 किलोमीटर से अधिक की रेंज देगा। प्रमोशन के लिए जारी एक वीडियो में कार का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिखाया गया था, जिसमें 85% चार्जिंग पर 525 किमी की रेंज दिख रही थी, जिससे 610 किलोमीटर से अधिक की कुल रेंज का अनुमान लगाया जा सकता है।

टाटा हैरियर EV के लॉन्च से भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एक बोल्ड लुक और पावरफुल विकल्प उपलब्ध होगा। यह महिंद्रा BE 6, XEV 9e और BYD एटो 3 जैसी इलेक्ट्रिक SUV को कड़ी टक्कर देगी।

विराट कोहली के पब-रेस्तरां One8 Commune पर कानूनी शिकंजा! बेंगलुरु में मैनेजर और स्टाफ पर केस दर्ज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।