Tata Motors ने भारतीय बाजार में Harrier और Safari SUV के डीजल वेरिएंट के लिए Ultra Trim और Red Dark Edition को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। Harrier Ultra डीजल मैनुअल की शुरुआती कीमत 23.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि Safari Ultra डीजल मैनुअल (7-सीटर) की कीमत 24.49 लाख रुइन दोनों SUVs की बुकिंग अब टाटा के सभी डीलरशिप और आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है।पये (एक्स-शोरूम) है।
इस साल की शुरुआत तक, Ultra Trim और Red Dark Edition केवल Harrier और Safari के पेट्रोल वेरिएंट के साथ ही उपलब्ध थे। इस नए अपडेट के साथ, Tata Motors ने इन दोनों विकल्पों को डीजल इंजन वाले ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध करा दिया है, जिससे दोनों पावरट्रेन में वेरिएंट की पूरी रेंज उपलब्ध हो गई है।
Red Dark Edition इस लॉन्च का सबसे खास आकर्षण है। इसमें डीजल Harrier के लिए खास Nitro Crimson एक्सटीरियर पेंट दिया गया है, जिसे ब्लैक-आउट 19-इंच अलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ जोड़ा गया है। Dark Edition का यह डिजाइन दोनों SUVs को ज्यादा स्पोर्टी और आक्रामक लुक देता है, लेकिन उनकी प्रीमियम पहचान भी बनी रहती है।
यह वेरिएंट Harrier और Safari दोनों की लाइनअप में सबसे ऊपर रखा गया है और यह क्रमशः Fearless X+ और Accomplished X+ ट्रिम्स से भी ऊपर पोजिशन किया गया है।
Tata Harrier और Safari Red Dark Edition के इंटीरियर में खास Carnelian Red थीम वाला केबिन और लाल लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो इसे प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देती है। इसमें 36.9cm (14.5 इंच) का Harman इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसमें Samsung Neo QLED डिस्प्ले, Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम और Mappls Auto के जरिए बिल्ट-इन नेविगेशन की सुविधा है। इसके अलावा, इसमें इंटीग्रेटेड डैशकैम और DVR फंक्शनैलिटी वाला VisioneX E-IRVM, ऑटो रिवर्स ड्रॉप के साथ VisionSync मेमोरी ORVMs, ClearView डुअल कैमरा वॉशर सिस्टम, स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट, सफेद और भूरे रंग का डुअल-टोन इंटीरियर थीम और 65W Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
Harrier और सफारी दोनों में 2.0 लीटर क्रायोजेट टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा है, जो 170 PS का पावर और 350 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं।
Harrier और Safari को भारत NCAP की 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। इन्हें एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.08 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 44.54 अंक मिले हैं।