Tata Nexon Pure+ PS: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने नई Tata Nexon Pure+ PS वेरिएंट लॉन्च किया है। इसमें भारत की पहली पैनोरमिक सनरूफ दी गई है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम रखी गई है। पेट्रोल MT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपये है। कंपनी ने यह लॉन्च उस समय किया है जब Nexon की 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का बड़ा माइलस्टोन पूरा हुआ है, जिससे यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में और भी लोकप्रिय हो गई है। इस SUV में पेट्रोल, डुअल-सिलेंडर iCNG और डीजल जैसे कई इंजन विकल्प भी दिए गए हैं।
Tata Nexon Pure+ PS की प्राइस लिस्ट: सभी इंजन विकल्प
Tata Nexon Pure+ PS वेरिएंट में कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स दिए हैं, जो इसे किफायती कीमत में और भी खास बनाते हैं। इसमें वॉइस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जिससे केबिन ज्यादा खुला और हवादार महसूस होता है। इसके साथ ही इसमें 10.25 इंच का हरमन टचस्क्रीन भी है जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है, जिससे कनेक्टिविटी और भी आसान हो जाती है।
इसमें छह स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, आरामदायक हाइवे ड्राइव के लिए क्रूज कंट्रोल और हर मौसम में सुविधा के लिए आगे और पीछे दोनों तरफ रेन-सेंसिंग वाइपर भी दिए गए हैं। इसके अलावा, ऑटोमेटिक LED हेडलाइट्स, डायनामिक गाइडलाइन और पार्किंग सेंसर वाला HD रिवर्स कैमरा, ऑटो-फोल्ड फंक्शनैलिटी के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओरिएंटल मिरर्स, खास LED टेल लैंप और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
Tata Nexon: इंजन और मुकाबला
4 मीटर से कम लंबाई वाली SUV सेगमेंट में Tata Nexon सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है, जो Maruti Suzuki Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV300 और अन्य मॉडलों को टक्कर देती है। फिलहाल टाटा नेक्सॉन भारत की अकेली SUV है जो चार अलग-अलग फ्यूल विकल्पों (पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक) के साथ उपलब्ध है।