Tata Punch EV Facelift: टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने Punch EV Facelift को भारतीय बाजार में 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं, BaaS (बैटरी-एज-ए-सर्विस) ऑप्शन के साथ इसकी कीमत 6.49 लाख रुपये है, जिसमें बैटरी के लिए 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर का शुल्क लगता है। इससे पहले, ऑटोमेकर ने माइक्रो SUV के ICE (पेट्रोल/डीजल) वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था, जिसमें डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन के मामले में कई बदलाव किए गए थे। बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन में भी इसी तरह के बदलाव किए गए हैं। आइए डिटेल में जानते हैं।
Tata Punch EV Facelift: डिजाइन
2026 Tata Punch EV के डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं। सबसे पहले, SUV को अधिक साफ-सुथरा लुक देने के लिए इसके फ्रंट फेसिया को नया रूप दिया गया है। इसके लिए ब्लैक स्ट्रिप को हटाकर बॉडी कलर पैनल के साथ एक क्लोज्ड एरिया का उपयोग किया गया है। इसके अलावा, हेडलाइट की स्थिति में बदलाव किया गया है और DRL अब कनेक्टेड हैं। बंपर के डिजाइन में भी कुछ मामूली बदलाव किए गए ये सारे बदलाव कार को Tata के अन्य इलेक्ट्रिक मॉडल्स जैसे Nexon.ev और Harrier.ev के डिजाइन के करीब लाते हैं।
साइड से देखने पर, Punch EV में नए डिजाइन के साथ 16 इंच के अलॉय व्हील लगे हुए हैं। हालांकि इसका सिल्हूट पहले जैसा ही है, लेकिन कंपनी ने पीछे के हिस्से के डिजाइन में बदलाव करते हुए नए टेललैंप लगाए हैं। ICE मॉडल की तरह, EV में भी टेललैंप को जोड़ने वाली एक लाइट दी गई है। इसके साथ ही, Fearless Yellow, Bengal Rouge और Caramel जैसे बॉडी कलर भी उपलब्ध हैं। इस तरह, अब कार कुल सात कलर में उपलब्ध है।
Tata Punch EV Facelift 195 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 450 mm की वॉटर वेडिंग क्षमता प्रदान करती है। इसके साथ ही, कार का कर्ब वेट 1360 किलोग्राम है, जो बेहतर स्थिरता प्रदान करने का दावा करता है।
Tata Punch EV Facelift: इंटीरियर
Punch EV के इंटीरियर में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब इसमें 10 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और लोगो इल्यूमिनेटेड वाला टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है। सेंटर कंसोल में टच-ऑपरेटेड कंट्रोल और रोटरी डायल दिए गए हैं। लेदरेट अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड पर डुअल-टोन शेड्स के साथ सेंटर कंसोल में रोटरी डायल का इस्तेमाल इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।
Tata Punch EV Facelift: फीचर्स
Punch EV में Apple CarPlay, Android Auto, वेंटिलेटेड सीटें, कूल्ड ग्लवबॉक्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, नेविगेशन, एनालिटिक्स, रिमोट कमांड, तीन ड्राइव मोड, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए, कार में हिल होल्ड असिस्ट, 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, रियर वाइपर और डिफॉगर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, आई-टीपीएमएस और आइसोफिक्स माउंट जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स शामिल हैं।
Tata Punch EV Facelift: रेंज, बैटरी
2026 Tata Punch EV 30 kWh की बैटरी के साथ आती है। इसमें 40 kWh की बड़ी बैटरी का विकल्प भी उपलब्ध है, जो एक बार चार्ज करने पर 468 किलोमीटर तक की ARAI रेंज प्रदान करती है। इनमें से, बाद वाला विकल्प पिछले मॉडल की तुलना में एक नया बैटरी पैक ऑप्शन है। बैटरी पूरी तरह डिस्चार्ज होने पर इसे 7.2 किलोवाट या 3.3 किलोवाट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इसमें 65 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर का विकल्प भी है, जो बैटरी को 26 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।