Tata Punch Facelift के लॉन्च से पहले वेरिएंट आए सामने, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Tata Punch Facelift: Tata Motors 13 जनवरी को भारतीय बाजार में पंच फेसलिफ्ट लॉन्च करने जा रही है। आधिकारिक लॉन्च से पहले, कंपनी धीरे-धीरे अपकमिंग मॉडल के बारे में जानकारी शेयर कर रही है। नए अपडेट में, टाटा ने पंच फेसलिफ्ट के अलग-अलग वेरिएंट की जानकारी दी है।

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 5:06 PM
Story continues below Advertisement
Tata Punch Facelift के लॉन्च से पहले वेरिएंट आए सामने, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Tata Punch Facelift: Tata Motors 13 जनवरी को भारतीय बाजार में पंच फेसलिफ्ट लॉन्च करने जा रही है। आधिकारिक लॉन्च से पहले, कंपनी धीरे-धीरे अपकमिंग मॉडल के बारे में जानकारी शेयर कर रही है। नए अपडेट में, टाटा ने पंच फेसलिफ्ट के अलग-अलग वेरिएंट की जानकारी दी है। यह कार कुल 6 वेरिएंट में उपलब्ध होगा: Smart, Pure, Pure+, Adventure, Accomplished और Accomplished+ S। इसके अलावा, कंपनी ने इन वेरिएंट्स में शामिल होने वाले फीचर्स की लिस्ट भी जारी की है।

Tata Punch Smart

Punch के स्मार्ट वर्जन में 6 एयरबैग, LED हेडलाइट्स, नया डिजाइन किया गया स्टीयरिंग व्हील, दो ड्राइविंग मोड – Eco और City, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), रिमोट की-लेस एंट्री, iTPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) और कुछ अन्य काम के फीचर्स भी शामिल होंगे।


Tata Punch Pure

Pure वेरिएंट में रियर एयर कंडीशनिंग वेंट, स्टीयरिंग व्हील पर लगे कंट्रोल, रियर डिफॉगर, एडजस्टेबल डे एंड नाइट इंटीरियर रियरव्यू मिरर, आर्मरेस्ट से लैस सेंटर कंसोल और अन्य फीचर्स शामिल हैं।

Tata Punch Pure Plus

प्योर प्लस वेरिएंट में 20.32 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, क्रूज कंट्रोल,USB Type-C फास्ट चार्जर, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट सहित और भी कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।

Tata Punch Adventure

Adventure वेरिएंट में 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, इंजन को स्टार्ट और स्टॉप करने के लिए पुश बटन, रियर वाइपर और वॉशर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टाइलिश 15-इंच के व्हील, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर और कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।

Tata Punch Accomplished

Accomplished वेरिएंट में 16-इंच अलॉय व्हील, 26.03 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, LED डे-टाइम रनिंग लैंप, इंफिनिटी ग्लो LED टेल लाइट, एक्सटेंडेड थाई सपोर्ट वाली सीटें, क्लाइमा टच ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल और अन्य कई फीचर्स दिए गए हैं।

Tata Punch Accomplished Plus S

अंत में, Accomplished Plus S वेरिएंट में वॉइस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, कॉर्नरिंग फंक्शन वाली LED फॉग लाइट, 17.78 सेमी का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग पैड, ऑटो-डिमिंग इंटीरियर रियरव्यू मिरर और iRA कनेक्टिविटी मिलता है।

इंजन

इन सभी फीचर्स के साथ, Tata Punch फेसलिफ्ट में 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मौजूदा मॉडल में भी उपलब्ध है। इसके अलावा, सब-4 मीटर SUV में टर्बो-पेट्रोल इंजन का नया विकल्प भी मिलेगा, हालांकि इसकी सटीक पावर आउटपुट अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: Mahindra XUV 7XO: सभी वेरिएंट में मिलेंगे ये 8 स्टैंडर्ड फीचर्स, जानें पूरी डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।