Tata Sierra SUV: Tata Motors ने अपनी नई Sierra SUV की बुकिंग 16 दिसंबर से 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू कर दी है। नई Sierra का मकसद मिड-साइज SUV सेगमेंट में टाटा मोटर्स की मजबूत पहचान बनाना है। वहीं पहले ही दिन की बुकिंग देखें तो कंपनी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 7 ट्रिम लेवल, 3 इंजन विकल्प और 3 ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ, Sierra की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से 21.29 लाख रुपये के बीच है। अब आइए जानते हैं कि पहले दिन कितने लोगों ने Tata Sierra को बुक करने के लिए पैसे खर्च किए।
