Tata Sierra EV कल यानी 30 जून को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर लॉन्च कर दी जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि लॉन्च से पहले ही ब्रांड के टीजर से इसके बारे में काफी जानकारी मिल चुकी है। हाल ही में Tata Motors ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर Sierra EV के डिजाइन, इंटीरियर और कई फीचर्स की झलक दिखाई है। अगर आप इस कार और इसकी प्रतिद्वंद्वी कारों, जैसे Creta Electric या Mahindra BE 6 के बीच फैसला करने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए अहम है, क्योंकि लॉन्च से पहले ही आपको इस कार के केबिन और ड्राइवट्रेन के बारे में काफी कुछ पता चल चुका है, जो आम तौर पर खरीदारों को लॉन्च के दिन ही पता चलता है।
